फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government PG College Hansi is the first choice of students of rural area for mission admission-admission

मिशन एडमिशन-एडमिशन के लिए ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों की पहली पंसद रहता है गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Government PG College Hansi is the first choice of students of rural area for mission admission-admission
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी। - फोटो : Hisar
हिसार। हांसी का राजकीय पीजी कॉलेज जिले का एकमात्र गवर्नमेंट कॉलेज है जिसमें बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) व पीजीडीसीए (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स कराया जाता है। बीसीए की 60 व पीजीडीसीए की 40 सीटों पर एडमिशन के लिए हर साल विद्यार्थियों में मारामारी रहती है। वहीं कॉमर्स, ऑर्ट व बीएससी नॉन मेडिकल में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की कट ऑफ लिस्ट में जबरदस्त कंपीटिशन होता है। इस कॉलेज हांसी में यूजी कोर्स की 780 सीटों व पीजी की 130 सीटों के लिए हर वर्ष करीब 10 से हजार से ज्यादा आवेदन आते हैं।
विज्ञापन

सत्र 2022-23 में एडमिशन के लिए जुलाई महीने में कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राचार्य ने कहा कि जब तक एडमिशन प्रक्रिया शुुरू नहीं होती तब तक विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेज पूरे कर लें। हांसी राजकीय पीजी कॉलेज के प्राध्यापकों का कहना है कि हमारे कॉलेज में करवाए जाने वाले बीसीए व पीजीडीसीए सबसे ज्यादा पसंदीदा कोर्स हैं, जो आधुनिक युग मे विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ अच्छा ज्ञान व भविष्य बनाने के लिए बेहतर जॉब ओरिएंटेड कोर्स है। गौरतलब है कि राजकीय पीजी कॉलेज हांसी हरियाणा के टॉप 31 कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शामिल है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब व 11 स्मार्ट क्लास रूम भी हैं। इसी वर्ष पीजीडीसीए व बीसीए कोर्स के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रपोजल पाइपलाइन में
हांसी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सीएम अनाउंसमेंट में एक नई बिल्डिंग का निर्माण होना है। इस नई बिल्डिंग में 10 कमरे, एक लाइब्रेरी व एक रीडिंग रूम बनना है। बिल्डिंग का प्रपोजल कॉलेज प्रशासन की ओर से पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग को भेजा हुआ है। कोरोना महामारी के कारण के यह प्रपोजल आगे नहीं बढ़ पाया है। अब जल्द ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं
कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को कई प्रकार की डिमांड भेज रखी है। डिमांड के अनुसार कॉलेज के ऑडिटॉरियम को सेंटरल एसी किया जाएगा, ऑडिटोरियम में सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं दी जाएंगी, विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, कॉलेज में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, इसके साथ ही कॉलेज में नई कैंटीन का निर्माण भी किया जाएगा। इनमें कैंटीन के निर्माण की सरकार की ओर से अप्रूवल मिल चुुकी है।

कॉलेज में सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
बीए 400
बीसीए 60
बी कॉम 180
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी ऑनर्स मैथ 20
कुल 780
पीजी कोर्स
पीजीडीसीए 40
एमकॉम 50
पीजीडीवाईएमएच 40
कुल 130
हमारे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी काफी उत्सुक रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी बहुत ज्यादा आवेदन करते हैं। सीएम अनाउंसमेंट के तहत कॉलेज में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है। इसका प्रपोजल बनाकर हमने पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा को भेज रखा है। हमारे कॉलेज के विद्यार्थी यूनिवर्सिटी टॉपर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमारे विद्यार्थी अव्वल रहते हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि आवदेन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी दस्तावेज पूरे कर लें। - डॉ. रामप्रताप सिंह, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed