फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government is deliberately delaying the lifting of wheat: Abhimanyu

गेहूं की उठान में जानबूझ कर देरी कर रही सरकार : अभिमन्यु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government is deliberately delaying the lifting of wheat: Abhimanyu
त्रकारों से बातचीत करते हुए अभिमन्यु कोहाड़। 
नारनौंद। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के सदस्यों ने 2 मई को पूरे प्रदेश भर में अनाज मंडियों में पड़े गेहूं की उठान करने और किसानों का भुगतान करने के लिए ज्ञापन सौंपे गए थे। आज पूरे प्रदेश की मंडियों में गेहूं की उठान न होने से किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। यह बात भारतीय किसान नौजवान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने सोमवार को नारनौंद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि वे किसान की पेमेंट 72 घंटे में कर रहे हैं, लेकिन सरकार गेहूं उठान के ठेके अपने आदमियों को देती है। सरकार की मंशा केवल किसानों को परेशान करने की है। प्रदेश सरकार कहती है कि 24 फसलों पर एमएसपी किसानों को दे रहे हैं, लेकिन हकीकत कोसों दूर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नकली खाद, बीज व दवाइयों को बेचने वालों के खिलाफ जो कानून बनाया है उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इसमें ओर काफी चीजों पर भी सुधार करने की आवश्यकता है। राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का मुक्की की घोर निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र मे इसका कोई स्थान नही है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा का पानी बंद करने पर कहा कि पूरे देश के किसानों को पानी चाहिए। इस अवसर पर हर्षदीप गिल, बलवान लोहान, सुरेंद्र लोहान, मास्टर सतबीर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed