{"_id":"693db6d7457c3020820be36d","slug":"goseva-helpline-committee-has-issued-a-helpline-number-for-lumpi-hisar-news-c-21-hsr1020-769544-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लंपी के लिए गोसेवा हेल्प लाइन समिति ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लंपी के लिए गोसेवा हेल्प लाइन समिति ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
हिसार। गोसेवा हेल्प लाइन समिति ने लंपी बीमारी को लेकर हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। गोवंश में लंपी की शिकायत होने पर गोवंश संचालक हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर मदद ले सकेंगे। प्रदेश के कुछ जिलों में लंपी के केस मिलने के बाद लुवास ने एडवाइजरी की थी। कहीं भी ऐसी गायों को देखने पर उन्हें तुरंत 92559-99240 पर सूचना दें।
गोसेवा हेल्प लाइन समिति ने संचालक सीताराम सिंगल ने कहा कि लंपी एक संक्रामक अर्थात छूत कि बीमारी है, जो कि बेसहारा गायों में तेजी से फैलती जा रही है। इसमें गायों को बुखार आने के साथ शरीर पर छोटी छोटी दानों के रूप मे फुंसी होनी लगती है, जो कि बड़ी होकर फूटने पर उनमें खून और मवाद आने लगता है। समय पर उपचार न मिलने पर गाय कमजोर हो कर प्राण छोड़ देती है। यह एक संक्रामक बीमारी होने के कारण अन्य गायों कि सुरक्षा को देखते हुए इन गायों को अन्य गायों से काफी दूर रखना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए ही गो सेवा हेल्प लाइन समिति ने लंपी बीमारी से ग्रस्त गायों कि सेवा का बीड़ा उठा कर बालसमंद रोड पर चंदन नगर में इन गायों को रखने की व्यवस्था की है। इन गायों का उचित इलाज कुशल डाक्टरों कि देखरेख में शुरू किया गया है।