{"_id":"68dc999d92e96d56450773cf","slug":"good-news-toll-tax-reduction-in-india-new-rate-to-be-implemented-next-week-small-vehicles-likely-to-get-relief-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरी: देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारी; इन गाड़ियों को राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खुशखबरी: देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारी; इन गाड़ियों को राहत के आसार
Wed, 01 Oct 2025 09:20 AM IST
शाहरुख खान
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:20 AM IST
सार
वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देशभर में टोल टैक्स कम होगा। अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारी है। छोटी गाड़ियों को राहत के आसार हैं। एनएचएआई ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को नए फार्मूले से रेट तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
toll tax rate in india
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी बचत उत्सव के बीच वाहन चालकों को देशभर में टोल टैक्स पर भी छूट मिलने जा रही है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए हैं।
इस कड़ी में 29 सिंतबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया है। एनएचएआई नई दरें अगले सप्ताह से लागू करने तैयारी में है।
देशभर में टोल कंपनियां वर्ष 2004-05 को आधार मानकर हर साल एक अप्रैल से नई टोल दरें लागू करती हैं। इस साल भी टोल दरों में 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब एनएचएआई ने महंगाई के लिए 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार बनाकर नए टोल रेट प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos
छोटी गाड़ियों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की कमी होने का अनुमान
एनएचएआई के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2004-05 के हिसाब से लिंकिंग फैक्टर 1.641 था जो 2011-12 को आधार मानने पर 1.561 तक रह गया है। इस हिसाब से टोल दरों में कमी आ रही है। नई टोल दरें लागू होने से छोटी गाड़ियों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की कमी होने का अनुमान है।

अप्रैल में की गई बढ़ोतरी वापस होने की उम्मीद
1 अप्रैल 2025 को टोल दरों में जो बढ़ोतरी हुई थी वह वापस होने की उम्मीद है। इस हिसाब से टोल रेट पिछले साल जैसे ही रह सकते हैं। वर्ष 2024 में टोल दरें 7.5 प्रतिशत बढ़ाई गई थी और अप्रैल 2025 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

हरियाणा में 55 टोल से रोजाना 9 करोड़ की शुल्क वसूली
देश में 1.5 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई के 1,087 टोल प्लाजा हैं। इनके जरिए हर साल 61 हजार करोड़ रुपये और प्रतिदिन औसतन 168 करोड़ रुपये का टोल शुल्क वसूला जाता है।

प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधीन 55 टोल प्लाजा हैं। इनसे प्रतिदिन करीब 9 करोड़ का राजस्व आता है। एनएचएआई हिसार कार्यालय के अधीन 10 टोल हैं और इनसे रोजाना 1.68 करोड़ की टोल शुल्क वसूली होती है।