फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Golden Jubilee Festival begins with Kalash Yatra

Hisar News: कलश यात्रा के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Golden Jubilee Festival begins with Kalash Yatra
 गांव कैमरी की गलियों से गुजरती कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
हिसार। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर व बाल सेवा आश्रम कैमरी का वार्षिकोत्सव परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में बुधवार से आश्रम के प्रांगण में शुरू हुआ। श्रीकृष्ण प्रणामी सर्व कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी राजदास महाराज ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से की गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से आश्रम तक निकाली कलश यात्रा में महिलाओं ने एक जैसी ड्रेस पहनी। बैंड बाजों व ढोल के साथ गांव की गलियों से गुजरी कलश यात्रा में लोग भजनों पर घंटों तक झूमते रहे। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। दोपहर 108 श्रीमद्तारतम पारायण महायज्ञ किया गया। इसमें स्वामी जगतराज महाराज, दिव्यानंद महाराज, मुकुंदशरण महाराज के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महायज्ञ के समापन पर गुरुजनों का संबोधन व श्रीकृष्ण कथा का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्वामी राजदास महाराज ने बताया कि वीरवार को सुबह 7:15 बजे 108 पारायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा। सुबह 9:15 बजे से विवधि मंच कार्यक्रम, दोपहर बाद श्रीप्राणनाथ नाटिका मंचन व श्रीकृष्ण कथा तथा रात्रि 8:15 बजे हरियाणवी लोक गायक रामधन गोस्वामी द्वारा भजन संध्या की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को सुबह 7:15 बजे 108 पारायण प्रारंभ, सुबह 9:15 बजे से विविध मंच, दोपहर बाद संत सम्मेलन व श्रीकृष्ण कथा, रात्रि 8:15 बजे राजस्थानी लोक गायक व हास्य कलाकार सुनील छिंपा द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके अलावा 22 मार्च को सुबह 7:15 बजे 108 पारायण प्रारंभ, सुबह 9:15 बजे से विविध मंच, दोपहर बाद देश के प्रतिष्ठित वीर रस एवं हास्य रस के कवियों द्वारा प्रस्तुति व श्रीकृष्ण कथा की जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 23 मार्च को सुबह 9:15 बजे श्री108 पारायण पूर्णाहुति, श्रीकृष्ण कथा की पूर्णाहुति के बाद भंडारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed