फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU's PhD student duped of Rs 14.45 lakh in the name of getting a job

Hisar News: जीजेयू की पीएचडी छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 14.45 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
GJU's PhD student duped of Rs 14.45 lakh in the name of getting a job
हिसार। जीजेयू से बॉयोलॉजी में पीएचडी कर रही छात्रा को दिल्ली के द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर उनके पति से 14.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शहर थाना पुलिस ने रेवाड़ी के रहने वाले हिमांशु और दिल्ली के सेक्टर-7 साउथ बाईपास निवासी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में तुषार ने बताया कि वर्ष 2013 में पत्नी कुरुक्षेत्र विवि में पढ़ती थी। इस दौरान आरोपी हिमांशु से जान पहचान हुई थी। दिसंबर 2022 में दिल्ली में हिमांशु से मिला था। उस दौरान उसने बताया था कि इंदिरा गांधी अस्पताल में माइक्रो बायोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद खाली है। वहां पर उसकी काफी जान-पहचान है। हिमांशु को पता था कि तुषार की पत्नी जीजेयू से पीएचडी कर रही है। आरोपी ने साढ़े दस लाख रुपये मांगे। सात लाख रुपये पहले और बाकी के नौकरी लग जाने के बाद देने को कहा। इस पर उसने हिमांशु को सात लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

27 जनवरी 2023 को दिल्ली दीपक के कार्यालय में बुलाया। पत्नी का जूम एप के माध्यम से एम्स के चिकित्सक के नाम पर साक्षात्कार कराया। बाद में मयंक नाम के व्यक्ति के खाते में साढ़े तीन लाख रुपये भेजने को कहा। फिर देरी का बहाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये और ले लिए। बाद में ज्वाइंनिंग की तारीख निकलने के नाम पर रुपये जमा करवाते रहे। आरोपियों ने कुल 14.45 लाख रुपये ले लिए। बाद में शक होने पर अस्पताल जाकर पता किया तो ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed