फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU team reaches final in archery in Khelo India University Games

Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में फाइनल में पहुंची जीजेयू की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
GJU team reaches final in archery in Khelo India University Games
हिसार। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में जीजेयू की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम में हिसार के गांव उमरा की प्रीति, रविना, अवनि और उकलाना की दीक्षु हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को जीजेयू की टीम का फाइनल मुकाबला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के साथ होगा। प्रीति, रविना और अवनी उमरा के तीरंदाजी मैदान में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन

कोच मनजीत मलिक ने बताया कि सेमीफाइनल में जीजेयू की टीम ने झारखंड की रांची यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। जीजेयू टीम में शामिल प्रीति, रविना, अवनि कई साल से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सभी बेटियां गरीब और किसान परिवार से हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इन बेटियों ने हौसला कायम रखा और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोच मनजीत मलिक का कहना है कि उम्मीद है कि जीजेयू की टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर आएगी। मनजीत मलिक को जीजेयू टीम का कोच बनाया है।
विज्ञापन

--------------------
फुटबाल : जेएनडीयू के साथ सेमीफाइनल मुकाबला कल
गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीजेयू की टीम का 25 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला जेेएनडीयू के साथ होगा। कोच विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को टीम ने सीबीएलयू को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। जीजेयू टीम में हिसार जिले से 20 बेटियां किक का दम दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed