फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: Students from year 2005 to 2021 will get Mercy Chance

जीजेयू : वर्ष 2005 से 2021 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा मर्सी चांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
GJU: Students from year 2005 to 2021 will get Mercy Chance
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए विशेष मर्सी चांस देने का फैसला लिया है। कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि मर्सी चांस के लिए वर्ष 2005 से मई/जून 2021 तक के विद्यार्थी योग्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मर्सी चांस की परीक्षा के लिए एक वर्ष की अवधि के कोर्स के 2005 से 2018 तक के, दो वर्ष की अवधि के कोर्स के 2005 से 2017 तक के, तीन वर्ष की अवधि के कोर्स के 2005 से 2016 तक के, चार व साढ़े चार वर्ष की अवधि के कोर्स के 2005 से 2014, पांच वर्ष की अवधि के कोर्स के 2005 से 2013 तक के विद्यार्थी पात्र होंगे। सत्र 2005 से पूर्व के विद्यार्थी भी अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ एक लिखित आवेदन देकर इस मर्सी चांस परीक्षा का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने के लिए संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर एक नवम्बर से 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed