फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU researcher Sudhir received the Best Research Paper Honorable Mention Award.

Hisar News: जीजेयू के शोधार्थी सुधीर को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर ऑनरेबल मेंशन का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
GJU researcher Sudhir received the Best Research Paper Honorable Mention Award.
सुधीर भाटिया
हिसार। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के जरीए लोग वर्चुअल यात्रा का अनुभव कैसे करते हैं और किसी जगह की वीडियो पसंद आने पर उसी जगह के वीडियो देखकर स्वयं को उसी स्थान पर महसूस करते हैं। इसको लेकर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के एचएसबी के छात्रा सुधीर भाटिया ने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया, जिसे बेस्ट रिसर्च पेपर ऑनरेबल मेंशन का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

जीजेयू के शोधार्थी सुधीर भाटिया ने भारतीय प्रबंधन अनुसंधान सम्मेलन (आईएमआरसी 2024) में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ट्रैक में अपना शोधपत्र विकेरियस ट्रैवल एक्सपीरियंस : ट्रैवलिंग द वर्ल्ड थ्रू सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ऑन इंस्टाग्राम प्रस्तुत किया था। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सम्मेलन में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, उद्यमिता, और स्थिरता जैसे 11 ट्रैकों में विविध विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। सुधीर भाटिया ने बताया कि हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रो. हरभजन बंसल के दिशा निर्देश में यह शोधपत्र तैयार किया था। उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. भारत भास्कर और ट्रैक चेयर स्वानंद देउधर ने सम्मानित किया था। कार्यक्रम का आयोजन 7 से 9 दिसंबर को अहमदाबाद में हुआ था।
विज्ञापन


शोध के बारे में सुधीर ने बताया कि लोग सोशल मीडिया के सभी प्रारूप खासकर इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर्स द्वारा साझा की गई वीडियो या फोटो के माध्यम से पर्यटन स्थलों को लेकर कैसा अनुभव करते हैं और उस जगह को लेकर क्या सोचते हैं इसके बारे में शोध में इस अनुभव के यात्रा व्यवहार और पर्यटन उद्योग पर प्रभाव को उजागर किया है। सुधीर ने बताया कि यह शोध संस्कृति और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed