{"_id":"588f857d4f1c1b303de81314","slug":"gju-hisar-lab-attendent-incriment-stop-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लैब अटेंडेंट के 2 इंक्रीमेंट रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लैब अटेंडेंट के 2 इंक्रीमेंट रोके
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजेयू में लड़की से छेड़छाड़ मामले में दोषी लैब अटेंडेंट को कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो इंक्रीमेंट काटने की सजा दी गई है। आरोपी के दो इंक्रीमेंट हमेशा के लिए रोके गए हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय की इंटरनल शिकायत कमेटी ने लैब अटेंडेंट के इरादे ठीक नहीं होने की बात कही थी। बाद में लैब अटेंडेंट से 15 दिन में जवाब मांगा गया था। आखिरकार लंबी जांच के बाद कुलपति ने लैब अटेंडेंट के दो इंक्रीमेंट हमेशा के लिए रोक दिए। इससे पहले लैब अटेंडेंट को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
हमें किसी समझौते से मतलब नहीं
लैब अटेंडेंट और छात्रा के परिजनों के बीच समझौते और मामला निपटने की अफवाह को कुलपति ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें किसी समझौते से कोई मतलब नहीं है। विवि में यह घटना हुई है तो कमेटी की अनुशंसा के आधार पर लैब अटेंडेंट को सजा दी गई है। लैब अटेंडेंट के दो इंक्रीमेंट हमेशा के लिए रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
बीटेक की एक छात्रा ने विवि प्रशासन को लैब अटेंडेंट के खिलाफ शिकायत दी थी। बाद में दोनों में समझौता हो गया था। इस बीच 17 दिसंबर को छात्रों ने छेड़छाड़ मामले में लैब अटेंडेंट की पिटाई कर दी। मामला मीडिया में आने के बाद विवि प्रशासन ने लैब अटेंडेंट का तबादला जनरल ब्रांच में कर जांच के लिए कमेटी बनाई थी। इधर, आरएसएस की संस्था संस्कार भारती ने उसे अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
हमने लैब अटेंडेंट के दो इंक्रीमेंट रोक दिए हैं। दोनों इंक्रीमेंट पर हमेशा के लिए रोक लगाई गई है।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू