फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU hisar, Hisar

जीजेयू के दूरस्थ शिक्षा विभाग के 16 कोर्सों में दाखिले शुरू

Tue, 30 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 30 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
GJU hisar,  Hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau

यूजीसी ने जीजेयू के सभी दूरवर्ती पाठ्यक्रमों को एक नहीं दो वर्षों की मान्यता दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो ने जीजेयू को शैक्षणिक वर्ष 2016-17 व 2017-18 के लिए मान्यता दी है, जिसके बाद मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन दाखिला प्रकिया सुचारु करने में लगे रहेे। विद्यार्थी बुधवार से दाखिला ले सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यूजीसी द्वारा एक वर्ष की मान्यता दी जाती रही है। दो वर्ष की मान्यता मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. एमसी गर्ग ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से विश्वविद्यालय को पत्र मिल चुका है। ये सभी कोर्स पहले ही विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार विश्वविद्यालय सीधे दाखिले करेगा। आपको बता दें कि इससे पहले विद्यार्थी सेंटर्स के माध्यम से दाखिला लेते थे। यूजीसी ने विश्वविद्यालय को अपने सभी सेंटर बंद करने को कहा था। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों से विश्वविद्यालयों से संबद्धता खत्म कर ली थी। इसके बाद अब विश्वविद्यालय सीधे दाखिला लेगा।
विज्ञापन


इन 16 कोर्सां में ले सकते हैं दाखिला
पत्र के अनुसार जिन पाठ्यक्रमों को मान्यता मिली है उनमें एमकॉम, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पीआर, बीए मास कम्यूनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा इन एन्वायरनमेंटल मैनेजमेंट, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए मास कम्यूनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस, एमएससी मैथमेटिक्स, एमबीए, बीबीए, पीजी डिप्लोमा इन बेकरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन काउंसिलिंग एंड बिहेवियर मोडिफिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट, एमसीए तथा एमसीए पंचवर्षीय इंटेग्रेटिड कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगुलर से पांच गुणा विद्यार्थी हर वर्ष लेते हैं दाखिला
जीजेयू हरियाणा का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है जो डिस्टेंस एजूकेशन चला रहा है। विश्वविद्यालय में हर वर्ष रेगुलर कोर्सों में निर्धारित सीटों पर करीब 1500 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। लेकिन डिस्टेंस के 16 कोर्सों में हर वर्ष करीब 8 हजार से अधिक विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा विभाग के अनुसार 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।



विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा कोर्स उच्च स्तर के हैं। इनके प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त आकर्षण है। हमें विश्वास है कि इस बार दूरवर्ती शिक्षा के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का रुझान और बढ़ेगा।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति जीजेयू, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed