फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU has released the admission schedule, will be able to deposit the fees till August 3

जीजेयू ने जारी किया दाखिला शेड्यूल, 3अगस्त तक जमा करा सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
GJU has released the admission schedule, will be able to deposit the fees till August 3
जीजेयू कुलति प्रो.बीआर कांबोज ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पहले चरण में विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट 10 कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ हुई है। कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बुधवार को ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ किया। आवेदक तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि जीजेयू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। इस विश्वविद्यालय में दाखिलों के प्रति विद्यार्थियों का बहुत अधिक रुझान रहता है। जीजेयू की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन व सरल है। आवेदकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या के निपटान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी आवेदन से पूर्व विश्वविद्यालय के विवरणिका को अच्छे से पढ़ लें। विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

निदेशक यूसीआईसी मुकेश अरोड़ा ने बताया कि आवेदक आवेदन करने से पूर्व अपने संबंधित दस्तावेज अवश्य पूरे कर लें। इस संबंध में प्रोस्पेक्टस में पूरी जानकारी दी गई है। हरियाणा निवासी आवेदक अपने परिवार पहचान पत्र बनवा लें। परिवार पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक भी करवा लें। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. देवेंद्र कुमार, सीओई डॉ. यशपाल सिंगला, निदेशक यूसीआईसी मुकेश अरोड़ा, ओएसडी डॉ. हरदेव सैनी, एसवीसी मुकेश कुमार, सहायक कुलसचिव अशोक कौशिक, उपनिदेशक (जनसंपर्क) डॉ. बिजेंद्र दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अगस्त को उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. देवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित कोर्सों के लिए बुधवार से ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध हो गए हैं। नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। 9 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदक को एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएगा, जबकि 10 अगस्त को वेबसाइट पर आवेदक का संभावित स्कोर अपलोड कर दिया जाएगा। आवेदक को यदि कोई शिकायत है तो 16 अगस्त तक वह आपत्ति दूर करा सकता है।

इन कोर्स के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स फिजिक्स-एमएससी फिजिक्स, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री-एमएससी केमिस्ट्री, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स मैथेमेटिक्स-एमएससी मैथमेटिक्स, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स इकोनोमिक्स, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स साइकोलॉजी, ड्यूअल डिग्री बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डेटा साइंस, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बीए मास कम्युनिकेशन और बैचलर ऑफ वोकेशनल (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed