फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU gives special mercy chance to students, fee will be Rs 16 thousand

Hisar News: जीजेयू ने दिया विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस, 16 हजार रुपये होगी फीस

Tue, 19 Aug 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 19 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
GJU gives special mercy chance to students, fee will be Rs 16 thousand

विज्ञापन

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए स्पेशल मर्सी चांस की घोषणा की है। यह विशेष अवसर उन छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2011 के बाद विभिन्न कोर्सों में दाखिला लिया था, लेकिन निर्धारित अवसरों में अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। अब ऐसे छात्र मई से सितंबर 2025 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अंतिम बार भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा के लिए 16,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त सामान्य परीक्षा शुल्क और लेट फीस भी विद्यार्थियों को देनी होगी। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं होगी। विवि प्रशासन के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा और वे अपनी डिग्री पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gjust.ac.in पर विजिट करें।



2011 के बाद दाखिला लेने वालों को मिलेगा मौका

स्पेशल मर्सी चांस उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 2011 से आगे विभिन्न कोर्सों में दाखिला लिया था लेकिन निर्धारित अवसरों में परीक्षा पास नहीं कर पाए। इसमें यूजी, पीजी, डिप्लोमा, लॉ, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन और डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स शामिल होंगे।
विज्ञापन


ऑफलाइन होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में ही होंगी। यह परीक्षाएं यूनिवर्सिटी कैंपस अथवा संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर करवाई जाएंगी। ऑनलाइन परीक्षा का प्रावधान नहीं होगा। सभी छात्रों को परीक्षा फार्म और फीस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरनी होगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर लें, क्योंकि यदि कोई अयोग्य छात्र परीक्षा फार्म भरता है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी और जमा की गई फीस वापस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष मर्सी चांस के अंतर्गत विद्यार्थी एक या अधिक विषयों में री-अपीयर देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। हालांकि शिक्षा संकाय के पाठ्यक्रमों (बीएड, एमएड, बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड, बीएलएड, शिक्षा शास्त्री) में इंप्रूवमेंट का विकल्प नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed