फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU gets approval to admit international students

Hisar News: जीजेयू को अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों का दाखिला करने की मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
GJU gets approval to admit international students
जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

विज्ञापन

हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) अब अपने विभिन्न तकनीकी कोर्सों में विदेशी विद्यार्थियों के दाखिले भी कर सकेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदन मिल गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि एआईसीटीई ने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कोर्सों की अनुमति देते हुए विदेशी विद्यार्थियों, गल्फ और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) विद्यार्थियों के दाखिले के लिए भी मंजूरी दे दी है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय को 32 कोर्सों के लिए अनुमोदन विस्तार मिला है। इन कोसों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड व भारतीय भाषाओं के कोर्सेज शामिल हैं। उन्होंने भी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


इन कोर्सों के अनुमोदन का हुआ विस्तार :

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा ने बताया कि अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस को 60, सिविल इंजीनियरिंग को 60, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग को 120, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) को 120, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 60, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को 60, इलेक्ट्रोनिक्स एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग को 30, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग को 60, फूड टेक्नोलॉजी को 30, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी को 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग को 60, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी को 30 व प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को 60 सीटों की क्षमता के साथ अनुमोदन मिला है। इसके अतिरिक्त कामकाजी पेशेवरों के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्सिज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज एमबीए को 30-30 सीटों के साथ अनुमोदन विस्तार किया गया है। इंटीग्रेटेड कोर्सों में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस को 120 और बीबीए-एमबीए कोर्स को 180 सीटों की क्षमता के लिए अनुमोदन मिला है। भारतीय भाषाओं में कोर्सेज में अंडरग्रेजुएट इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स 30-30 सीटों के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा ने बताया कि पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एमबीए कोर्स को 270 सीटों की क्षमता के साथ विस्तार को अनुमोदन मिला है। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज मैकेनिकल इंजीनियरिंग को 20, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग को 30, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस को 60, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को 20, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को 20, एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग को 20, जियो-इंफोर्मेटिक्स को 30 तथा फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को 20 सीटों के साथ अनुमोदन विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed