{"_id":"632f50ed58615110a60eb7b7","slug":"gju-forms-committee-to-check-exam-results-hisar-news-hsr64284165","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम की जांच के लिए जीजेयू ने बनाई कमेटी, करीब 5 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट मे है गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम की जांच के लिए जीजेयू ने बनाई कमेटी, करीब 5 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट मे है गड़बड़ी
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के 5वें व छठे सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जीजेयू प्रशासन ने कमेटी को जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम में आई खामियों को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। ताकि विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने में परेशानी का सामना करना पड़े।
बता दें कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की स्नातक की पांचवें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन वीबॉक्स नामक एक निजी एजेंसी को दी थी। इस परीक्षा में जिले के करीब 5 हजार विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वीबॉक्स पर परीक्षा देने के दौरान अधिकतर विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ ऑनलाइन जमा नहीं हो पाई थी। वहीं जिन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ जमा हो गई थी, उनको गैरहाजिर दिखाकर फेल कर दिया गया था। फिलहाल अपना परीक्षा परिणाम ठीक करवाने के लिए हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में चक्कर लगाते हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विद्यार्थी संगठन कर चुके प्रदर्शन
विभिन्न छात्र संगठन जैसे इनसो, डीएएसएफआई, एनएसयूआई, पीएसफ, जमीदारा छात्र संगठन आदि परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प्रदर्शन किया। गत वीरवार को छात्र संगठन इनसो ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था। विद्यार्थी दीवार फांदकर वीसी कार्यालय में प्रवेश कर गए थे व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। अमर उजाला समाचार पत्र ने विद्यार्थियों की इस समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फिलहाल विद्यार्थियों की इस समस्या के समाधान के लिए अब कमेटी का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही हैं उनके समाधान के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। परीक्षा परिणाम में जो खामियां है आई है वह तकनीकी कारणों से है। वीबॉक्स पर परीक्षा देने वाले काफी सारे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ जमा नहीं हो पाई। अब जल्द से जल्द से इन समस्याओं का निपटान कर दिया जाएगा।
-प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक।