{"_id":"6687173bfd94384191027884","slug":"gju-extended-the-last-date-for-admission-in-mpharma-ma-hindi-ma-mass-communication-hisar-news-c-21-hsr1020-414655-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू ने बढ़ाई एमफार्मा, एमए हिंदी, एमए मास कम्युनिकेशन में दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू ने बढ़ाई एमफार्मा, एमए हिंदी, एमए मास कम्युनिकेशन में दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में एमफार्मा, एमए हिंदी, एमए मास कम्युनिकेशन, एमए एजुकेशन, एमएससी योगा साइंस एंड थेरेपी और इंटेग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के नियमित कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक इन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इन कोर्सेज में दाखिले से संबंधित सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। ऑनलाइन आवेदन में अपडेट या सुधार करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। 13 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंक 13 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे। 13 जुलाई तक उम्मीदवार ई-मेल से खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंकों के बारे में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।