फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Give answer to BJP's politics of hate by connecting youth: Bhupendra Gangwa

युवाओं को जोड़कर दें भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाबः भूपेंद्र गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Give answer to BJP's politics of hate by connecting youth: Bhupendra Gangwa
बरवाला- सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : Hisar
बरवाला। भाजपा की नफरत की राजनीति का इलाज युवाओं को जोड़ना है। इसके लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में अभियान चला रही है। यह बात कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की विधानसभा स्तरीय बैठक में हरियाणा माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अंकित भूना ने बताया कि बरवाला सहित पूरे हिसार में कांग्रेस सोशल मीडिया के लिए काम करने के इच्छुक कांग्रेस पार्टी के स्थानीय विधानसभा और जिला संयोजकों के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेसी नेता भूपेंद्र गंगवा ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कांग्रेस पार्टी के प्रचार को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की अपील की। रामफल शिल्ले, धर्मेंद्र खटाना, लोकेश जांगड़ा, विनोद टाक, सुधीर, राजेश गिल, महेंद्र धांसू, सतपाल, साधु राम, पंडित ज्ञानी राम, होशियार सिंह सिवाच, सीता राम ओड, शेर सिंह ओड, ओमप्रकाश, राहुल गर्ग, साहिल गर्ग, पवन मित्तल, परमेश्वरी देवी, केलापती, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed