फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls will get free bus facility and lump sum amount of Rs 2500 on admission in ITI.

Hisar News: आईटीआई में दाखिले पर लड़कियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा और एकमुश्त 2500 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girls will get free bus facility and lump sum amount of Rs 2500 on admission in ITI.
बालसमंद राजकीय औद्योगिक प्र​​शिक्षण संस्थान नलवा।
बालसमंद। तकनीकी शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने आईटीआई में दाखिला लेने वाली बेटियों को महिला दिवस पर 2500 रुपये प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। यह राशि महिला दिवस पर एकमुश्त ही मिलेगी। साथ ही आईटीआई में दाखिला लेने पर बेटियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए नलवा आईटीआई प्राचार्य सुनील सचदेवा ने बताया कि सरकार की ओर से बेटियों को कुशल और रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार ने आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप राशि देने का फैसला किया है। दाखिला के आवेदन के लिए राज्य की सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। आवेदन कर्ता अपने सभी दस्तावेज के साथ किसी भी आईटीआई में जाकर आवेदन कर सकता है। आईटीआई में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। इसके अतिरिक्त आवेदन कर्ता अपने स्तर पर या किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है। दाखिला लेने के इच्छुक आवेदन कर्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों के पास अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। आवेदन फाॅर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि व अन्य जानकारियां भरते समय कोई त्रुटि न करें।
विज्ञापन


नलवा आईटीआई में 540 सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाया हुआ है। सरकार द्वारा छात्राओं को फ्री बस सुविधा और 2500 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। -
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सचदेवा, प्रिंसिपल आईटीआई नलवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed