फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls angry over delay in migration, Khap representatives to meet Bhayana today

Hisar News: माइग्रेशन में देरी पर छात्राओं में रोष, आज भयाना से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि

Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girls angry over delay in migration, Khap representatives to meet Bhayana today
नारनौंद। माइग्रेशन प्रक्रिया में देरी से निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं परेशान हैं। वीरवार को छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया। करीब 25 छात्राएं कॉलेज गेट पर एकत्रित हुईं और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। राखी बाराह खाप के प्रधान रतन मिलकपुर, सतरोल खाप के उपप्रधान सुनील उर्फ शिली, सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा, सरपंच सत्यवान कागसर आदि मौके पर पहुंचे। नारनौंद एसडीएम विकास यादव और बीईओ जोगिंद्र मलिक ने छात्राओं से बातचीत की। खाप प्रतिनिधियों ने हांसी के विधायक विनोद भयाना से फोन पर संपर्क किया जिन्होंने शुक्रवार को बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

छात्राओं ने गत माह कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। हांसी के विधायक विनोद भयाना 31 दिसंबर 2025 को धरना स्थल पर पहुंचे थे और 15 दिन में माइग्रेशन समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद छात्राओं ने धरना समाप्त किया। एक जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई और छह जनवरी तक कुल लगभग 170 छात्राओं ने आवेदन जमा किए। लंबे आंदोलन और कॉलेज चेयरमैन जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू तो करवाई, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद किसी भी छात्रा का माइग्रेशन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसडीएम विकास यादव का कहना है कि सभी आवेदन मुख्यालय पंचकूला भेज दिए गए हैं और अब उच्च स्तर से सीटों की उपलब्धता के आधार पर माइग्रेशन संबंधी निर्णय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाते फ्रीज, कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात :
सुरक्षा और वित्तीय नियंत्रण के तहत प्रशासन ने कॉलेज के सभी बैंक खाते और लगभग 1.20 करोड़ रुपये की एफडी फ्रीज कर दी है। अब बिना प्रशासनिक अनुमति कोई लेनदेन नहीं हो सकेगा। कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात है। कॉलेज चेयरमैन न्यायिक हिरासत में हैं छात्राएं अपने भविष्य संबंधी फैसले का इंतजार कर रही हैं।

यह रहा अब तक का घटनाक्रम :
-8 दिसंबर को छात्राओं ने कॉलेज के चेयरमैन पर शोषण, उत्पीड़न, मनमानी और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए।

-9 दिसंबर को छात्राओं ने हांसी–चंडीगढ़ रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगाया।

-10 दिसंबर को इनेलो ने छात्राओं के समर्थन में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

-11 दिसंबर को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया कॉलेज पहुंचीं।

-12 दिसंबर को कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं को हिसार बुलाया गया।

-17 दिसंबर को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से चंडीगढ़ में मुलाकात हुई।

-18 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कराई गई।

-26 दिसंबर से कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना शुरू हुआ।

-29 दिसंबर को चेयरमैन, उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

-31 दिसंबर को चेयरमैन जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद धरना समाप्त हुआ।

-1 जनवरी को माइग्रेशन आवेदन पत्र बांटे गए।

-2 जनवरी तक माइग्रेशन के लिए 150 आवेदन मिले, 5 और 6 जनवरी को यह संख्या 170 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed