फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl and three youths snatched phone and cash from salon attendant

Hisar News: युवती और तीन युवकों ने सैलून के कारिंदे से छीना फोन और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl and three youths snatched phone and cash from salon attendant
हिसार। शहर के पारिजात चौक से ऋषि नगर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे युवती ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सैलून पर काम करने वाले युवक से मारपीट की। इसके बाद 20 हजार रुपये और फोन छीन फरार हो गए। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी सिवानी के सुमित, आजाद नगर के नितेश और अंजलि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल बरामद किया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ऋषिनगर एरिया में रहने वाले उस्मान ने 6 साल से नीलम सिनेमा के पास एक सैलून पर काम करता है। मंगलवार की रात को करीब 10 बजे सैलून से काम करके पैदल घर के लिए निकला था। ग्रोवर मार्केट के पास से पीछे से 2-3 युवक व एक युवती आए और अचानक मारपीट करने लगे। हमलावरों ने मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये छीन लिए थे। एएसआई सुमन ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल
हिसार। शहर के लाजपत नगर में बाइक पर सवार दो युवकों ने युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात सोमवार रात 10 बजे की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी के गांव चैहड़ खुर्द निवासी सचिन ने बताया कि लाजपत नगर स्थित एक पीजी में रहता है। सोमवार रात को 10 बजे लाइब्रेरी से पढ़कर पीजी में जा रहा था। लाजपत नगर में पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। रात के समय अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर नहीं देख सका। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed