{"_id":"69db03594a1dc678b028bd0aca47b177","slug":"girl-abducted-beaten-by-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह किया तो अपनों ने अगवा कर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह किया तो अपनों ने अगवा कर पीटा
जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसन में प्रेम विवाह करने वाली युवती का उसके मायका पक्ष ने अपहरण कर लिया और बेरहमी से पिटाई की। युवती को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मायका पक्ष के करीब 12 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
गांव आसन निवासी ईश्वर की पत्नी अनु रानी ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने मार्च में ईश्वर के साथ प्रेम विवाह किया था। मायका पक्ष के लोग इस प्रेम विवाह से नाराज थे।
11 दिसंबर को मायके वालों ने पटियाला चौक पर रिश्तेदारों के सहयोग से उसका अपहरण कर लिया और घर ले जाकर उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। गंभीर चोटों के चलते उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
ईश्वर सिंह ने 12 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी पत्नी अनु रानी के अपहरण का आरोप उसके मायके वालों पर लगाया था। साथ ही ईश्वर ने संदेह जताया था कि मायका पक्ष के लोग उसकी हत्या कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। सदर थाना पुलिस ने अनु की शिकायत पर रामकुमार, सुनीता, बलजीत, सुमित को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाने, मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।