फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ghee making factory raided in Adampur, huge quantity of ghee recovered

आदमपुर में घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में घी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ghee making factory raided in Adampur, huge quantity of ghee recovered
मंडी आदमपुर। आदमपुर-खैरमपुर रोड शुक्रवार देर शाम डीएसपी नारायण चंद के नेतृृत्व में सीआईए प्रथम व आदमपुर पुलिस की टीम ने घी बनाने की फैक्टरी पर छापा मार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में घी बरामद हुआ। फैक्टरी से अलग-अलग ब्रांड के काफी मात्रा में रेपर व घी में खुशबू लाने के लिए डाले जाने वाला सेंट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि आदमपुर-खैरमपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में नकली घी बनाया जाता है। सूचना मिलने पर डीएसपी नारायण चंद के नेतृत्व में सीआईए प्रथम व आदमपुर थाना की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस जब गोदाम पर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। बाद में सीआईए की टीम ने रमेश उर्फ पोलर को साथ लेकर गोदाम का ताला खुलवाया और जांच आरंभ की। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गोदाम में घी तैयार करने के लिए करीब 20 से ज्यादा हीटर लगे हुए थे और उन हीटरों पर वनस्पति घी के टीन भी रखे हुए थे। इस दौरान पुलिस को गोदाम में हजारों लीटर वनस्पति घी, रिफाइंड व तैयार माल मिला। पुलिस को गोदाम से घी तैयार करने के लिए उसमें डाले जाने वाली सेंट की बोतलें भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस खाद्य सेफ्टी अधिकारी को साथ लेकर करेगी कार्रवाई
शुक्रवार को गोदाम में कार्रवाई के समय पुलिस के साथ खाद्य सेफ्टी अधिकारी के साथ न होने के चलते व रात्रि होने से घी के सैंपल नहीं लिये जा सके। पुलिस अब शनिवार को खाद्य सेफ्टी अधिकारी को साथ लेकर घी के सैंपल लेगी और सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रात्री को पुलिस पहरे में रहेगा गोदाम
रात्री के समय कार्रवाई पूरी न होने से पुलिस फैक्टरी संचालक रमेश उर्फ पोलर को अपने साथ ले गई और उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार डीएसपी नारायण चंद सुरक्षा के तौर पर आदमपुर थाना के कर्मचारियों को फैक्टरी की निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगा दी। डीएसपी नारायण चंद ने बताया कि शनिवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी। तब तक गोदाम पुलिस की निगरानी में रहेगा ताकि वहां पर किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न की जा सके।

- कई बार लग चुके हैं इस फैक्टरी में छापे
खैरमपुर रोड स्थित घी बनाने की पिछले करीब 12 सालों से चल रही है तथा इस फैक्टरी में पहले भी कई बार छापे लग चुके है। इस फैक्टरी में पहली बार 17 मार्च 2009, उसके बाद 16 जनवरी 2010, 2 अप्रैल 2010, 8 दिसंबर 2010, 2 सितंबर 2014, 27 अप्रैल 2015, 24 जून 2016 को भी छापे लग चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed