फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GC Heroes won by eight wickets

Hisar News: डीएचबीवीएन-11 बुरी तरह पस्त, आठ विकेट से जीती जीसी हीरोज

Mon, 15 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
GC Heroes won by eight wickets
हिसार। जीसी हीरोज ने डीएचबीवीएन-11 को आठ विकेट से हरा दिया है। डीएचबीवीएन-11 के गेंदबाजों के टीम जीसी हीरोज की सलामी साझेदारी को तोड़ने में पसीने छूट गए। एक छोर पर जीतू सिवाच ने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने आकाश के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। डीएचबीवीएन-11 ने पहले खेलते हुए 21 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। जीसी हीरोज ने लक्ष्य को 49 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन




पहले खेलने उतरी डीएचबीवीएन-11 की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। सौरव मात्र 5 रन बनाकर मोहित का शिकार बने। इसके बाद टीम का स्कोर 40 पार ही पहुंचा था कि संजू खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में परवेश झांझरिया और जगदीप को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद संजू ने मुकेश को बोल्ड किया। मुकेश के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोहित ने चार, संजू ने तीन, सुरेश व प्रमोद ने 1-1 विकेट हासिल किया। 106 रन का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज ने दो विकेट के नुकसान पर 16.5 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर डीएचबीवीएन-11 को बुरी तरह परस्त कर दिया। संजू खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed