फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gay girl along with her friends beat uncle-nephew

Hisar News: समलैंगिक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे को पीटा

Tue, 13 Jun 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gay girl along with her friends beat uncle-nephew
हिसार। समलैंगिक संबंध में रहने वाली युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरसाना गांव के रहने वाला चाचा-भतीजे पर तेजधार हथियार व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में बलराज और राहुल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने तीन युवतियों समेत अन्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रहती हैं दोनों युवतियां
पुलिस को दी गई शिकायत में सरसाना गांव के रहने वाले बलराज ने बताया कि फतेहाबाद में दो युवतियां समलैंगिक हैं। चाचा के लड़के कुलदीप ने दोनों युवतियों को धर्म बहन बनाया हुआ है। एक युवती राजस्थान की और दूसरी झलनिया गांव की रहने वाली है। कुलदीप अक्सर उनके पास आता जाता है। एक दिन कुलदीप मेरे भाई के बेटे राहुल और गांव के ही वीरपाल को एक युवती के जन्मदिन पर उनके घर लेकर गया था। वहां पर राजस्थान की रहने वाली युवती ने राहुल व वीरपाल के मोबाइल नंबर ले लिए थे। उनके जाने के बाद युवती ने वीरपाल के पास फोन कर कहा कि राहुल से मेरी दोस्ती करवा दें। राजस्थान की रहने वाली युवती ने राहुल से फोन पर कई बार बात की, लेकिन राहुल ने दोस्ती करने से इंकार कर दिया। इस बात का पता झलनिया गांव की रहने वाली युवती को चल गया और उसने मुझे फोन कर घर आकर जान से मारने की धमकी दी। बलराज ने बताया कि रविवार रात को कुलदीप के साथ तीन युवतियां और तीन युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए। वह अपने भतीजे राहुल के साथ प्लॉट में सोया हुआ था। आरोप है कि झलनिया की रहने वाली युवती ने राहुल और मुझ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कुलदीप और अन्य ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed