{"_id":"5f89e8c78ebc3e9c0873dbfd","slug":"garment-merchant-and-employee-attacked-with-knives-injured-hisar-news-rtk578688951","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट व्यापारी व कर्मी पर चाकुओं से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारमेंट व्यापारी व कर्मी पर चाकुओं से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार में गारमेंट संचालक व उसके कर्मचारी पर कपड़े खरीदने आए युवकों ने शुक्रवारक ो चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में घायल दुकान संचालक मनोज गिरधर व उसके कर्मी लक्की को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर किया गया है। वहीं मौके पर मौजूद होमगार्ड ने एक युवक को तो दबोच लिया, जबकि दो वहां से भागने में कामयाब हो गए।
घायलों ने बताया कि उनकी दुकान मेन्स वियर पर शुक्रवार दोपहर को तीन युवक कपड़े खरीदने के लिए आए। उन्होंने 5 हजार के कपड़े खरीद लिए। युवक कपड़े खरीद कर बिना पैसे दिए जाने लगा तो उन्होंने युवकों को पैसे देने के लिए रोका, लेकिन युवक मौके से भाग गए, जिस पर दुकानदार व उसके कर्मी ने उनका पीछा किया। गली हलवाइयान में उनका पीछा करने के दौरान युवकों ने दुकानदार व कर्मी पर चाकुओं हमला बोल दिया।
इस दौरान शोर मचाने पर थोड़ी दूरी पर खड़े होमगार्ड ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर व शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर काबू किया गया युवक गांव ढाणी शोभा निवासी विकास बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।