फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage thrown at police; ruckus created after climbing onto a JCB.

Hisar News: पुलिस पर फेंका कचरा, जेसीबी पर चढ़ किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Garbage thrown at police; ruckus created after climbing onto a JCB.
पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती महिला सफाई कर्मचारी।
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी तनावपूर्ण माहौल और पुलिस की मौजदूगी में शहर के कई क्षेत्रों से कचरा उठवाया। विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दो जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के पास महिला सफाई कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर कचरा और गोबर फेंका। महिलाएं जेसीबी पर चढ़ गईं और कचरा उठाने से रोकने लगीं। पुलिस इन महिलाओं को पकड़कर बस में बैठाया। करीब 40 महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद कचरा उठाया जा सका। निगम प्रशासन ने नौ घंटे तक चलाए अभियान में 110 टन कचरा उठवाया।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों की हड़ताल के 19वें दिन नगर निगम अधिकारियों ने सुबह 10 बजे करीब 120 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर सेक्टर 16-17 से कचरा उठवाने का काम शुरू करवाया। सेक्टर 16-17, सेक्टर 13 और मॉडल टाउन के प्रमुख स्थानों पर पड़े कचरे को साफ किया गया। इसके बाद टीम अर्बन एस्टेट- 2 में न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल के पास पहुंची। यहां गली में बिखरा कचरा उठाया जा रहा था। इसी दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू समेत 35-40 सफाई कर्मचारी पहुंच गए। प्रधान ने अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा से कहा कि आपने हमारे सफाई कर्मचारी साथी हिरासत में ले रखे हैं। इस पर हुड्डा ने जवाब दिया कि निगम एजेंसी के कर्मचारियों का सहयोग ले रहा है। प्रधान और उनके साथियों ने काम रुकवाने के इरादे से रोष जताना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर सफाई कर्मचारियों को अलग किया। कुछ ही देर में यहां से कचरा उठवाकर टीम सब्जी मंडी की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी के पास पुलिस और सफाईकर्मियों में तनातनी

निगम की टीम सब्जी मंडी के पास पहुंची तोपहले से मौजूद 35-40 सफाई कर्मचारियों ने कचरे के आगे खड़े होकर विरोध शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने यहां काफी देर तक कचरा नहीं उठाने दिया। पुलिस के दबाव बनाने पर महिलाएं जेसीबी पर चढ़ गईं और महिला पुलिसकर्मियों को धमकाने लगीं। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने 40 महिला और पुरुष कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से कचरा उठा दिया गया।

कचरे से भरे डंपर के टायर में घोंपा बर्फ तोड़ने वाला सूआ

सब्जी मंडी के गेट नंबर एक पर कचरे से भरे डंपर के टायर में विरोध कर रहे लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने बर्फ तोड़ने वाला सूआ घोंप दिया। इससे टायर पंक्चर हो गया और करीब एक घंटे तक डंपर वहीं खड़ा रहा। बाद में मिस्त्री बुलाकर टायर ठीक करवाया गया और कचरे को डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जा सका।

मंत्री आवास पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया

सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के आवास के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के स्टाफ को ज्ञापन सौंपकर मांगें जल्द पूरी करवाने का आग्रह किया। स्टाफ ने आश्वासन दिया कि उनका मांगपत्र मंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी लौट आए। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने बताया कि नौ घंटे तक अभियान चला। छह जेसीबी और तीन डंपरों की मदद ली गई। डंपर चालकों ने 20 चक्कर लगाकर करीब 110 टन कचरा शहर से बाहर पहुंचाया। इस तरह दो दिन में 610 टन कचरा शहर से बाहर निकाला जा चुका है।




शहरवासियों को राहत देने के लिए हम दो दिन से कचरा उठवाने का काम कर रहे हैं। इसमें शहर के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। निगम के सभी प्रमुख अधिकारी फील्ड में रहकर सफाई करवा रहे हैं।
- सी. जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article