फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Harvinder Singh receives the Harbhajan Singh Renu Memorial Award.

Hisar News: डॉ. हरविंदर सिंह को मिला हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान

Mon, 07 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 07 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dr. Harvinder Singh receives the Harbhajan Singh Renu Memorial Award.
सिरसा। पंजाबी लेखक सभा, सिरसा की ओर से श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित पुस्तक चर्चा एवं नारी कवि दरबार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छिंदर कौर सिरसा के नवप्रकाशित काव्य-संग्रह यारड़िया का लोकार्पण किया गया तथा डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात लेखक एवं चिंतक कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क, पंजाबी लेखक सभा सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री तथा पंजाबी साहित्य सभा कालांवाली के अध्यक्ष भूपिंदर पन्नीवालिया के अध्यक्षमंडल ने की।
विज्ञापन

पंजाबी साहित्य अकादमी, लुधियाना की उपाध्यक्ष एवं प्रगतिवादी चिंतक डॉ. अरविंदर कौर काकड़ा ने यारड़िया पर समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि संग्रह की अधिकांश कविताएं आत्मनिरीक्षण, प्रेम, लालसा, पीड़ा और आध्यात्मिक खोज को अभिव्यक्त करती हैं। लोकभाषा की सहजता, मुहावरेदार शैली, प्रतीक एवं बिंब कविताओं को विशिष्ट पहचान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में सम्मानित डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिवमंडल के सदस्य एवं प्रलेस हरियाणा के महासचिव हैं। प्रशस्तिपत्र का वाचन मुख्त्यार सिंह चट्ठा ने किया।

कार्यक्रम में प्रो. हरभगवान चावला, डॉ. प्रेम कंबोज, रमेश शास्त्री, गुरतेज सिंह बराड़ एडवोकेट, जगदेव फौगाट, महल सिंह संधु, डॉ. शेर चंद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed