फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangster Sandeep Bishnoi murder probe handed over to SIT

गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या मामले की जांच एसआईटी को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sandeep Bishnoi murder probe handed over to SIT
हिसार। राजस्थान के नागौर जिले की अदालत के बाहर गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या के मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। नागौर और डीडवाना एएसपी को इसका जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि शूटर हरियाणा और पंजाब के हैं। दिल्ली पुलिस भी इन आरोपियों की डिटेल के लिए बार-बार नागौर पुलिस से संपर्क में है। संभवतया वहां भी किसी वारदात में इनके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इससे साफ है कि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तीन राज्यों की पुलिस नागौर में संदीप बिश्नोई हत्याकांड की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार एक-दूसरे की गाड़ियां पकड़वाने का खेल ही संदीप बिश्नाई और हत्यारोपियों (दीप्ति गिरोह) के बीच दुश्मनी की असली वजह थी। संदीप पर करीब दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में वह बरी हो गया था। हिसार में संदीप अपने पिता के साथ शराब के ठेके लेता था। दूसरा गुट शराब की प्रतिस्पर्धा में रंजिश रखने लगा। रंजिश तब और बढ़ गई जब हरियाणा से दो नंबर की शराब गुजरात जाने में मुकाबला होने लगा। मुकाबला ज्यादा गाड़ी भेजकर सप्लाई करने वाला नहीं, एक-दूसरे की गाड़ी पकड़वाने का था। इसी के चलते संदीप बिश्नोई और दीप्ति गिरोह में रंजिश बढ़ गई। संदीप के ठेके हरियाणा में थे तो उसने उदयपुर व अजमेर तक में साझे से शराब का कारोबार चलाया।
विज्ञापन

एसपी राममूर्ति जोशी ने नागौर एएसपी राजेश मीणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। डीडवाना एएसपी विमल सिंह को सह प्रभारी बनाया है। नागौर सीओ विनोद कुमार सीपा, मुंडवा सीओ विजय, डीडवाना सीओ गोमाराम, हनुमान सिंह चौधरी, रूपाराम, थाना प्रभारी अशोक बिसु, थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत, थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण, मेड़ता थाना प्रभारी राजपाल सिंह, मांगलियावास (अजमेर) के थाना प्रभारी सुनील ताड़ा, मांडलगढ़ के थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया, साइबर सेल के मूलाराम व श्यामप्रताप को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed