फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gangestar thurana update news

गैंगस्टर थुराना यूपी के सप्लायर से खरीदता था मर्डर का सामान

Sat, 26 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 26 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

गैंगस्टर अजीत थुराना गैंगवार में यूज किए जाने वाले हथियार यूपी से मंगवाता था। उसने पानीपत बॉर्डर के साथ लगने वाले यूपी कैराना क्षेत्र से सुरेंद्र नाम के व्यक्ति से 2 नाइन एमएम के पिस्टल व तीन 315 बोर के पिस्तौल खरीदे थे।

विज्ञापन


उसकी मुलाकात सुरेंद्र से देवेंन्द्र नाम के हांसी के बदमाश ने करवाई थी। हालांकि देवेेंद्र फिलहाल जेल में हैं। आईजी स्टाफ की टीम अजीत की निशानदेही पर सुरेंद्र को पकड़ने के लिए यूपी गई है। आईजी स्टाफ के इंचार्ज जीत बेनीवाल ने बताया कि मौत का सौदागर यूपी से हथियार खरीदता था।
विज्ञापन


दो दिन के रिमांड के पहले दिन अजीत पहलवान उर्फ थुराना उर्फ सोनू ने खुद इस बात का खुलासा किया है। आईजी स्टाफ की एक टीम ने शुक्रवार को भी यूपी में कई जगहों पर छापेमारी की है। हालांकि देर शाम तक टीम के सुरेंद्र हाथ नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी करवाना भी पुलिस की होगी बड़ी सिरदर्दी
अजीत थुराना को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया मगर ऐसे आरोपियों को कस्टडी में रखना भी पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी है। क्योंकि अजीत थुराना व विनोद पानू गैंग की आपस में दुश्मनी है। अजीत पानू का व पानू अजीत का जानी दुश्मन है।

ऐसे में अब पानू गैंग मौका मिलते ही अजीत को उड़ाने की साजिश रच सकते हैं। ऐसे में पुलिस को थुराना की पेशी करवाने के लिए भी कड़ा पहरा देना होगा। पेशी के दौरान भी कोर्ट में अजीत पर हमला हो सकता है। पानू गैंग के लोगों ने इसी वर्ष कोर्ट परिसर में ही थुराना के गुर्गे की पेेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।


ये था मामला
गैंगस्टर अजीत थुराना उर्फ अजीत पहलान को आईजी की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान थुराना और भी बड़े खुलासे कर सकता है। शनिवार को पुलिस उस कोर्ट में पेेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed