फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ganesh's last rites performed on the 11th day after a murder case was filed against the policemen

Hisar News: पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज होने के बाद 11वें दिन गणेश का अंतिम संस्कार

Sat, 19 Jul 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ganesh's last rites performed on the 11th day after a murder case was filed against the policemen
हिसार। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को बारह क्वार्टर एरिया निवासी गणेश का 11वें दिन अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, नागरिक अस्पताल में धरनास्थल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने मृतक के पिता को एफआईआर की प्रति सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने धरनारत संघर्ष समिति की सभी मांगों को मानने का एलान किया। वहीं, मंत्री कृष्ण बेदी गणेश के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस मामले के बाद शुक्रवार शाम को बारह क्वार्टर एरिया चौकी को शिफ्ट किए जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चौकी की शिफ्टिंग को रुकवा दिया।
विज्ञापन


बारह क्वार्टर एरिया निवासी गणेश की 7 जुलाई की रात को छत से गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना में परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने लाठी मारकर गणेश को छत से गिरा कर उसकी हत्या की। पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन 8 जुलाई की सुबह से ही नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक गणेश के पिता विक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के साथ वीरवार रात को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। इसमें मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को मानने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने धरना खत्म कर शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति दी। शुक्रवार को मंत्री कृष्ण बेदी ने धरनास्थल पर पहुंच कर मृतक के पिता को एफआईआर की प्रति सौंपी।
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। परिवार के एक सदस्य को रोजगार भी दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने भी धरने को संबोधित किया। दोपहर बाद करीब दो बजे गणेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

दिन में एडीजीपी ने पुलिस को बताया बेकसूर, रात को हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में वीरवार को ही एडीजीपी केके राव ने पुलिसकर्मियों को निर्दोष बताते हुए लाई डिटेक्टर से जांच की बात कही थी। कुछ घंटे बाद ही रात को अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया। इसमें हत्या, एससी-एसटी एक्ट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एचएटीएम थाना में मृतक गणेश के पिता की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट, हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर बीएनएस की धारा 3 की उपधारा 2, धारा 103, 115, 191 की उपधारा दो-तीन और धारा 75 की उप धारा 2 के तहत केस दर्ज किया है।


चौकी शिफ्ट करने पर लोग उतरे सड़कों पर, मार्केट बंद कर जताया विरोध
हिसार। बारह क्वार्टर चौकी के पुलिसकर्मी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सामान को गाड़ी में डाल कर चौकी को खाली करने लगे। मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने चौकी के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। लोगों ने रोड जाम कर रोष जताया। करीब तीन घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने पुलिस के समर्थन में दुकानें भी बंद कर दीं। मौके पर डीएसपी तनुज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौकी शिफ्ट न करने का भरोसा दिया तो लोग वापस लौटे।
मौके पर पहुंचे पूर्व मेयर गौतम सरदाना, पार्षद भीम महाजन, रवि सैनी जमालपुरिया ने कहा कि इस एरिया से पुलिस चौकी शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। यहां चौकी हटाए जाने से लोगों में भय की भावना आएगी। इस तरह से चौकी को नहीं हटाया जाना चाहिए।
लोगों ने कहा कि इस एरिया में चौकी हटने के बाद यहां अपराध बढ़ जाएगा। अपराधी किस्म के लोग यहां आतंक मचा देंगे। बर्थडे पार्टी में म्यूजिक सिस्टम बंद कराए जाने के मामले में पुलिस पर जबरदस्ती दबाव बनाया गया। इस मामले में सरकार को सख्ती से फैसला लेना चाहिए था।

चौकी को शिफ्ट नहीं किया जाएगा : डीएसपी
डीएसपी तनुज शर्मा ने कहा कि चौकी को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि आप यहां से भेजा गया सामान वापस मंगवा दीजिए। करीब तीन घंटे बाद चौकी का सामान वापस आया तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। पुलिस के समर्थन में नारे लगाते हुए अपना धरना समाप्त किया।


पुलिस चौकी को शिफ्ट नहीं किया जा रहा था। इस चौकी में जगह कम होने के चलते इसे किसी दूसरी जगह बनाने का प्रस्ताव है। जहां पूरा स्थान होगा तो पुलिसकर्मियों को काम करने में आसानी रहेगी। लोगों को भी बताया गया है कि चौकी शिफ्ट नहीं हो रही।
- शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed