फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From today students of class 1st to 3rd will be able to go to school

आज से पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी जा सकेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
From today students of class 1st to 3rd will be able to go to school
हिसार। 180 दिन बीतने के बाद सोमवार से पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी स्कूल आ सकेंगे। चाहे सरकारी हो या फिर निजी स्कूल। सभी विद्यार्थियों को सहमति पत्र के साथ स्कूल में एंट्री मिलेगी। अन्यथा विद्यार्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके अलावा दोनों श्रेणियों के स्कूलों में एंट्री से पहले विद्यार्थियों का तापमान व ऑक्सीजन लेवल जांच करना अनिवार्य होगा। आशंकित विद्यार्थी को किसी भी हाल में स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों की प्राइमरी कक्षाओं में सफाई का काम पूरा हो चुका है। साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव भी कक्षाओं में कर दिया गया है। हालांकि कुछ स्कूलों में अभी तक प्राइमरी कक्षाओं में छिड़काव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फूलों व तिलक लगाकर होगा विद्यार्थियों का स्वागत
निजी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की पहले एसओपी नियमों के तहत जांच होगी। उसके बाद फूलों और तिलक लगाकर विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रुपों में एसओपी नियम किए अपडेट, सहमति पत्र अनिवार्य
पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर एसओपी नियमों की जानकारी डाल दी गई है। जिसमें शिक्षकों ने भी अभिभावकों को इस बारे में अवगत किया है। विशेष बात है कि हर विद्यार्थी को अभिभावकों की ओर से सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा। तभी विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घास कटवाई गई है और कमरों की सफाई करवाकर सैनिटाइज भी किया गया है। बच्चों को स्कूल में एंट्री से पहले एसओपी नियमों की पालना करना अनिवार्य होगा।
- सुरेंद्र, इंचार्ज, राजकीय प्राइमरी स्कूल, लघु सचिवालय, हिसार।
बच्चों को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। सभी एसओपी नियमों के तहत ही बच्चे को स्कूल में एंट्री दी जाएगी।
- पुरूषोत्तम, हेड टीचर, राजकीय प्राइमरी स्कूल, आदर्श नगर, हिसार।
फूलों और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। तापमान व ओक्सीमीटर से जांच के बाद ही विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश मिलेगा। विशेष रूप से सहमति पत्र लाना हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होगा।
- आरएस सिंधु, प्राचार्य, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार।
--
सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए जा चुके हैं। एसओपी नियमों की पालना की जाएगी। सहमति पत्र लाना हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होगा।
- धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed