फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Frode Case Field for False Report

जमीन की दी थी गलत रिपोर्ट, कानूनगो पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज

Fri, 17 Mar 2017 12:15 AM IST
Amarujala bureau/ Hisar
Amarujala bureau/ Hisar Updated Fri, 17 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन संबंधी गलत रिपोर्ट देने के मामले में बरवाला के कानूनगो खरक निवासी चंद्रपाल फंस गए हैं। वह उस समय पटवारी थे। बरवाला थाना पुलिस ने डीसी निखिल गजराज की शिकायत पर वहां के कानूनगो के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 खेदड़ प्लांट को लेकर गांव के काफी किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। सरकार ने घोषणा की थी कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके एक परिजन को नौकरी दी जाएगी। 2011 में बरवाला के पटवारी चंद्रपाल ने एक युवक को उसके दादा की जमीन का हकीकी बताया था। वह युवक नौकरी लग गया था। बाद में युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार शर्मा की अदालत में मामला चला। वहां पटवारी के गलत रिपोर्ट देने का मामला सामने आया। इस पर कोर्ट ने डीसी निखिल गजराज को पत्र लिखकर तत्कालीन पटवारी एवं मौजूदा कानूनगो चंद्रपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का आदेश दिया था। डीसी ने इस बारे में बरवाला थाना में शिकायत भेजकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे में उस समय पटवारी रहे चंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed