फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Friend's friend assaulted girl at birthday party

Hisar News: जन्मदिन की पार्टी में सहेली के दोस्त ने युवती से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Friend's friend assaulted girl at birthday party
हिसार। बस अड्डे के पास एक होटल में सोमवार रात को जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में आधी रात को कोलकाता की रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ उसकी सहेली के दोस्त ने मारपीट की। इससे डर कर युवती ने पूरी रात गुजरी महल की दीवार के साथ रात बिताई। इसके बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने आई कोलकाता की रहने वाली युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब करती है। उसके साथ काम करने वाली कोलकाता की ही रहने वाली उसकी सहेली करीब 25 दिन से हिसार में अपने दोस्त के पास आई हुई है। सहेली ने फोन कर बताया था कि सोमवार को दोस्त का जन्मदिन है और रात को बस अड्डे के पास के एक होटल में पार्टी है, आ जाना। सोमवार रात होटल पहुंची और पार्टी की। रात करीब 12:30 बजे सहेली का दोस्त किसी बात को लेकर उत्तेजित हो गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीन युवक उसे कार में ले गए। फिर उसे नहीं पता कि कैसे गुजरी महल की दीवार के पास पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed