फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Friends car collided with tree, two killed, two injured

पार्टी कर लौट रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो घायल

Thu, 08 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Friends car collided with tree, two killed, two injured
हिसार। पार्टी कर घर लौट रहे चार दोस्तों की कार साउथ बाईपास पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मदद की बजाय वीडियो बनाते नजर आए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालसंमद के सामाजिक कार्यकर्ता सत्वान ने दो घायलों को अपनी कार में नागरिक अस्पताल पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार के सेक्टर-14 में पार्टी कर आजाद नगर व पटेल नगर स्थित अपने घर लौट रहे चार दोस्तों की कार साउथ बादग्पास पर अश्व प्रजनन केंद्र के पास शाम करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक सीट पर बैठे आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय किटी उर्फ राजेश और साथ वाली सीट पर बैठे पटेल नगर निवासी 27 वर्षीय अतिकाय उर्फ अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पटेल नगर निवासी 35 वर्षीय रतनदीप व आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को हिसार नागरिक अस्पताल जबकि दूसरे को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार की रफ्तार तेज थी
हादसे में घायल आजाद नगर निवासी सचिन ने बताया कि बुधवार को दोपहर सेक्टर-14 स्थित एक होटल में पार्टी करने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने शराब पी। शाम करीब चार बजे कार में सवार होकर वह सभी अपने घर के लिए निकले तो कार की गति तेज होने पर कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। वहीं सचिन का कहना है शराब नहीं, बीयर पी थी। घायल सचिन ने बताया कि साउथ बाईपास के पास पुलिस नाके तक अतिकाय कार को चला रहा था। पुलिस नाके पर पहुंचते ही राजेश ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद राजेश खुद कार को चलाने के लिए स्टेयरिंग पर बैठ गया। शराब का अधिक सेवन करने के कारण उसने बैठते ही कार को तीव्र गति से चलाना शुरू कर दिया और हादसा हो गया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मृतकों का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिकाय कर रहा था पुलिस भर्ती की तैयार
मृतक अतिकाय पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। इससे पहले भी वह पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दे चुका था, जिसमें वह कुछ नंबरों से रह गया था। उसके पिता श्यामलाल हिसार के पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वहीं, राजेश के पिता ओमप्रकाश को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed