फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud worth lakhs of rupees by giving fake death certificate in Building and Other Construction Workers Board Labor Department

Hisar News: भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड श्रम विभाग में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs of rupees by giving fake death certificate in Building and Other Construction Workers Board Labor Department
बास। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड श्रम विभाग हिसार से गलत मृत्यु प्रमाण पत्र देकर 2 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। विभाग के अधिकारियों की तरफ से महिला के पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड श्रम विभाग हिसार के सहायक कल्याण अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बादशाहपुर की एक महिला सुमन की मौत हो गई थी। उसके पति वजीर सिंह ने 21 दिसंबर 2022 को पत्नी की मृत्यु का लाभ लेने के लिए लेबर विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार सुमन की मौत 2 दिसंबर 2022 दर्शाई गई है, लेकिन जांच में सामने आया कि सुमन की मौत 20 दिसंबर 2022 को हुई है। वजीर ने यह धोखाधड़ी विभाग से फर्जी तरीके से लाभ लेने के लिए की है। बास पुलिस ने वजीर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-- नरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article