फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 44 lakh from teacher in the name of selling land, case registered

Hisar News: जमीन बेचने के नाम पर शिक्षक से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 44 lakh from teacher in the name of selling land, case registered
बास (हिसार)। जमीन बेचने के नाम पर भिवानी जिले के गांव पूर निवासी एक शिक्षक के साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रवण, पत्नी सुनीता व बेटे साहिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा हांसी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के पूर गांव निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत है। हांसी के गांव रामपुरा निवासी प्रवीण देवी के साथ विवाहित है। उसके साले संदीप ने बताया के उनके खेत के नजदीक खरकड़ा निवासी श्रवण की दो एकड़ जमीन बिकाऊ है। इस जमीन का सौदा जमावड़ी निवासी प्रेम करवा देगा। प्रेम हांसी शहर में चौ. देवी लाल मार्केट में खाद बीज की दुकान करता है और श्रवण का वहा आना-जाना है। 10 मई को वह और उसका साला संदीप प्रेम के पास गया। प्रेम उन्हें जमीन का सौदा करवाने के लिए श्रवण के खेत में लेकर गया। वहां पर उनका श्रवण के हिस्से की दो एकड़ जमीन का 44 लाख रुपये में सौदा हो गया। उन्होंने मौके पर एक लाख रुपये बतौर बयाना श्रवण को दे दिए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 30 मई को रजिस्ट्री की तिथि तय की गई। उसके बाद 10 मई को संदीप वह और संदीप दोनों प्रेम की दुकान पर 10 लाख रुपये उन्हें देकर आए। प्रेम ने श्रवण को उसके घर पर सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र की मौजूदगी में 10 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद 15 जुलाई को वह और प्रेम श्रवण के घर पर 6 लाख रुपये देकर आए। इस प्रकार से उसके पास 17 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद उसने जमीन का रिकॉर्ड चेक किया तो उस पर लोन मिला, जब उसने श्रवण से बात कही तो उसने कहा कि लोन भर दो। फिर उसने 16 मई को 7 लाख 67 हजार रुपये का श्रवण के बैंक खाते में क्लियर कर दिया। फिर 25 मई को श्रवण ने अपना बैंक खाता उसको दिया और बाकी के 27 लाख रुपये उस खाते में डालने के लिए कहा। ईश्वर सिंह ने 29 मई को अपनी पत्नी प्रवीण देवी के खाते से 27 लाख रुपये श्रवण के बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। 30 मई को वह हांसी तहसील में श्रवण का इंतजार करता रहा और उसने अपनी पत्नी प्रवीण देवी के नाम पर रजिस्ट्री के कागजात तैयार करवा लिए, लेकिन श्रवण नहीं आया। उसके बाद उसको पता चला कि श्रवण ने अपनी जमीन 14 जून को उसके बेटे साहिल व पत्नी सुनीता के नाम करवा दी है। पुलिस ने श्रवण, पत्नी सुनीता व बेटे साहिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed