फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of about 3 lakh in the name of increasing the credit card limit

Hisar News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने ने नाम से की लगभग 3 लाख की ठगी

Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud of about 3 lakh in the name of increasing the credit card limit
हिसार। साइबर थाना पुलिस हिसार की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लगभग 3 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दिल्ली के लाजपत नगर निवासी आरोपी नवनीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 23 अप्रैल 2022 केस दर्ज किया था। उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस के हर समय पोर्टल और एसीआरपी पोर्टल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एसबीआई के कार्ड से 296940 रुपये की ठगी के बारे में साइबर थाना हिसार में एक शिकायत आई। शिकायतकर्ता आदर्श नगर हिसार निवासी बलवान सिंह के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से 14 फरवरी 2022 को अभिषेक नामक युवक का फोन आया और उसने कहा कि वह एसबीआई के क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रहा है और उसने एसबीआई कार्ड पर चल रही सेवाओं के बारे में पूछा। फिर उसने शिकायतकर्ता से कहा कि आपके कार्ड की लिमिट बिना किसी चार्ज के बढ़ा दी जाएगी और उसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। बस आपका कार्ड रीसेट करना होगा। कार्ड रीसेट करने के लिए अभिषेक नामक युवक ने शिकायतकर्ता से कार्ड नंबर पूछा और कहा कि कार्ड को रीसेट करने और उसकी लिमिट बढ़ाने के लिए आपकी डिटेल वेरिफाई करनी है। इसके बाद अभिषेक नामक युवक ने जन्म तिथि आदि पूछते हुए बातों-बातों में ओटीपी पूछ क्रेडिट कार्ड से कुल 2 लाख 96 हजार 940 रुपये ठग लिए। आरोपी को लाजपत नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed