फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fraud in govt. scheme

मातृत्व वंदना योजना के फर्जीवाड़ा को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Wed, 31 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
fraud in govt. scheme
महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लाखों की गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने कार्यालय से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड भी जांच के लिए लिया है। 26 फरवरी को महिला बाल विकास विभाग हिसार की परियोजना अधिकारी डॉ. अनीता दलाल ने शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। वहीं नारनौंद के एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस सीट पर लगे क्लर्क सुनील व विजय कुमार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी जांच की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में नारनौंद ब्लॉक में करीब 628 केस फर्जी पाए गए थे। जिसकी जांच विभाग की सुपरवाइजरों ने की थी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आंगनबाड़ी वर्करों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में 5 हजार रुपये देने होते हैं। जिस प्रकार से जांच में 628 केस सामने आए हैं तो यह गबन 31 लाख 40 हजार रुपये का हो सकता है। वहीं इस मामले के तार जींद में दर्ज हुए मुकदमों से भी जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि इस योजना में किसी का रजिस्ट्रेशन किसी भी ब्लॉक में करवाया जा सकता था। वहीं जींद जिले के उचाना में 295 व जींद के ग्रामीण व शहरी में 438 फर्जी मामले मिले थे। उनकी अपेक्षा नारनौंद में जो गड़बड़ी पाई गई है वो बहुत ज्यादा है। योजना की आईडी व पासवर्ड चुराकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था, जबकि विभाग ने आने वाली सीडीपीओ अपना आईडी व पासवर्ड बदल देती हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। जिसमें विभाग की कर्मचारियों की तरफ शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी व 66, 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

किस सर्कल में कितने फर्जी केस
बुडाना सर्कल की सुपरवाइजर मनजीत के 44, पेटवाड़ सर्कल की सुपरवाइजर सुषमा के 91, नाड़ा सर्कल की सुपरवाइजर कमलेश के 122, नारनौंद सर्कल की सुपरवाइजर गरिमा के 106, मोठ सर्कल की सुपरवाइजर आरजू के 81, माढ़ा सर्कल की सुपरवाइजर मंजू के 83, खेड़ी जालब सर्कल की सुपरवाइजर सुनीता के क्षेत्र में 101 केस फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौंद के एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस सीट पर लगे क्लर्क सुनील व विजय कुमार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी जांच की गई है। वहीं विभाग से जांच के लिए रिकॉर्ड लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-ईश्वर सिंह, टीम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed