फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud case registered on three including newly elected woman sarpanch of Dhani Mirdad

Hisar News: ढाणी मिरदाद की नवनिर्वाचित महिला सरपंच समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered on three including newly elected woman sarpanch of Dhani Mirdad
हिसार। बरवाला खंड के गांव ढाणी मिरदाद की नवनिर्वाचित महिला सरपंच दुर्गेश उर्फ दुर्गी देवी और उनके पति सोमवीर विवादों में फंस गए हैं। सरपंच पर पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। इस बारे में विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्य पटेल नगर निवासी डॉ. पुनीत इंदौरा ने बरवाला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला सरपंच दुर्गी देवी, सोमवीर और सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन

डॉ. पुनीत ने बताया कि ढाणी मिरदाद उनका पैतृक गांव है। गांव का रहने वाला सोमवीर अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। करीब चार साल पहले उसने दुर्गी के साथ प्रेम विवाह किया था। दुर्गी देवी एससी में हेड़ी जाति से संबंध रखती है। उसके पिता अशोक की फैमिली आईडी में उन्होंने एससी जाति दिखाई हुई है।
विज्ञापन

दुर्गी देवी ने गांव के सरपंच और पटवारी से मिलकर ओबीसी का नायक जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया। चुनाव से पहले दुर्गी देवी के ससुरालवालों ने सरपंच और पटवारी से मिलकर ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवा लिया। गांव में इस बार सरपंच का चुनाव बीसी-ए के लिए आरक्षित था। दुर्गी देवी, सोमवीर और सतीश ने झूठे दस्तावेज लगाकर फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवा लिया। आरोप है कि दुर्गी देवी के पास एससी, बीसी, ओबीसी के तीन जाति प्रमाण पत्र हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed