फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fourth round of talks between farmers and administrative officials in Hisar

Hisar News: किसानों और प्रशासन के बीच बनी वार्ता सफल, कई मांगों पर सहमति के बाद धरना समाप्त

Thu, 15 Dec 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 04:30 PM IST
सार

सोमवार दोपहर बाद चिकनवास-लाधड़ी टोल प्लाजा पर किसान नेता संदीप धीरणवास और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी। किसान नेता को गंभीर चोटें लगी थी। जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। घटना का पता चलने पर किसान टोल पर पहुंचे थे और रात को टोल फ्री कर दिया था।

विज्ञापन
Fourth round of talks between farmers and administrative officials in Hisar
हिसार में टोल पर जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में सिरसा हाईवे पर चिकनवास-लाधड़ी टोल प्लाजा पर किसान नेता और टोल कर्मी के बीच हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में गुरुवार दोपहर को किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चौथे दौर की वार्ता सफल रही। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान संदीप धीरणवास पर लगा झूठा केस खारिज करने पर सहमति बन गई। इसके अलावा सभी आरोपियों पर केस दर्ज होंगे। टोल का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। मैनेजर को हटा दिया गया है। गुंडों का अड्डा कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। पूरे देश का झंडा और आई कार्ड वाली गाड़ी टोल फ्री रहेगी। इससे पहले तीन दौर की वार्ता विफल रही थी।  
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद चिकनवास-लाधड़ी टोल प्लाजा पर किसान नेता संदीप धीरणवास और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी। किसान नेता को गंभीर चोटें लगी थी। जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। घटना का पता चलने पर किसान टोल पर पहुंचे थे और रात को टोल फ्री कर दिया था। मंगलवार को पांचों टोलों को शाम तक फ्री कर दिया था। बुधवार को किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई थी। किसान नेता शमशेर नंबरदार, कुलदीप खरड़, संदीप, सदानंद राजली आदि का कहना है कि प्रशासन के साथ आज फिर बैठक है। अगर, बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के टोल कमेटियों से संपर्क जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed