{"_id":"6453e115584a73a2a90d89e4","slug":"fourth-death-in-the-fourth-wave-of-corona-hisar-news-c-21-hsr1007-124382-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कोरोना की चौथी लहर में चौथी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कोरोना की चौथी लहर में चौथी मौत
Thu, 04 May 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 04 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार सुबह अग्रोहा मेडिकल में वेंटीलेटर पर उपचाराधीन संक्रमित मरीज की मौत हो गई। चौथी लहर में अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 722 मरीज मिले। वीरवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। फिलहाल जिले में 56 सक्रिय केस हैं, जिनमें से तीन मरीजों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिछले सात दिन में 146 संक्रमित मिल चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है ऐसे में एहतियात बरतें और मास्क पहनें।
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीज को बुधवार शाम साढ़े चार बजे नागरिक अस्पताल से रेफर कर यहां दाखिल किया गया था। महिला मरीज की कोविड वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री काफी गंभीर थी। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वीरवार सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब महिला को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती किया गया तब महिला के शरीर में खून की कमी थी, उसे निमोनिया, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर था। लंबे वक्त तक बिस्तर पर रहने के कारण शरीर में जगह-जगह घाव हो चुके थे।
संक्रमण का खतरा टला नहीं, एहतियात बरतें
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रति अभी भी हमें सजग रहना होगा। वे लोग जो पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए कोरोना अभी भी खतरनाक है। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर एक प्रतिशत पर स्थिर है और हालात नियंत्रण में और बेहतर है, लेकिन फिर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मास्क का इस्तेमाल करें। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले मरीजों में लक्षण पाए जाने पर कोरोना जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
कब कितने मरीज मिले
27 अप्रैल : 29
28 अप्रैल : 36
29 अप्रैल : 27
30 अप्रैल : 07
1 मई : 15
2 मई : 10
3 मई : 06
4 मई : 16
दूसरी लहर में सबसे अधिक हुई थी मौत
संक्रमित मौत
पहली लहर 17147 327
दूसरी लहर 36855 814
तीसरी लहर 9891 45
चौथी लहर 722 04