{"_id":"611ac8ad8ebc3e42e7524eea","slug":"four-people-of-adampur-area-died-in-a-collision-between-a-bus-and-a-car-in-nohar-rajasthan-hisar-news-hsr6090732189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के नोहर में बस-कार की टक्कर में आदमपुर क्षेत्र के 4 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के नोहर में बस-कार की टक्कर में आदमपुर क्षेत्र के 4 लोगों की मौत
विज्ञापन
राजस्थान के नोहर में बस और कार की टक्कर में आदमपुर क्षेत्र के 4 लोगों की मौत
मंडी आदमपुर (हिसार)। राजस्थान के नोहर तहसील के गांव परलिका में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में आदमपुर क्षेत्र के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार को बस के नीचे से जेसीबी मशीन की सहायता से निकाला गया। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसे में मारे गये चारों की पहचान गांव सदलपुर निवासी पवन गोदारा, जिले सिंह, गांव भाणा निवासी घोलूराम व गांव आदमपुर निवासी आत्माराम के रूप में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिये। चारों मृतकों का सोमवार को गमगीन माहौल में उनके गांवों में अंतिम संस्कार किया गया।
कार में सवार होकर सूरतगढ़ जमीन खरीद फरोख्त के लिए गये थे पांच लोग
आदमपुर क्षेत्र के पवन गोदारा, जिलेसिंह, घोलूराम, आत्माराम रविवार को फतेहाबाद के नाढोडी निवासी सुभाष बिश्नोई के साथ कार में सवार हो सूरतगढ़ के पास कोई जमीन खरीद फरोख्त के लिए गए थे। लौटते समय नोहर से कुछ ही दूरी पर परलिका गांव में कार की बस से टक्कर हो गई। कार बस के नीचे फंस गई और बस करीब 200 फीट तक उसको रौंदते हुए दीवार को तोड़ गई। आसपास के लोगों ने जेसीबी की सहायता से बस के नीचे से कार को निकाला और नोहर अस्पताल के लिए रवाना किया गया। कार में सवार 5 में से 4 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुभाष बिश्नोई को उनके परिजन हिसार अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पवन गोदारा का 14 अगस्त को था जन्मदिन, 15 को हुई मौत
पवन गोदारा का 14 अगस्त को जन्मदिन था और अगले दिन की सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। करीब 31 वर्षीय पवन विवाहित था और उसके 2 बेटियां व एक बेटा है। पवन खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं गांव सदलपुर निवासी करीब 37 वर्षीय जिले सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था और उसके एक 15 वर्ष का पुत्र है। गांव भाणा निवासी करीब 35 वर्षीय घोलूराम के 1 लड़का व 1 लड़की है। वहीं गांव आदमपुर निवासी करीब 64 वर्षीय आत्माराम के दो पुत्र व 1 पुत्री हैं।
पांचों थे एक-दूसरे के रिश्तेदार
कार में सवार पांच लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। बताया जाता है कि गांव आदमपुर निवासी आत्माराम सदलपुर निवासी पवन व जिले सिंह के रिश्तेदारी में मामा लगते थे, जबकि गांव भाणा निवासी घोलूराम रिश्तेदारी में पवन की मौसी का बेटा था और गांव नाढोडी निवासी सुभाष पवन व जिले सिंह का रिश्तेदार था। ये पांचों लोग कार में सवार होकर गांव भाणा निवासी घोलूराम के भतीजे कुलदीप की गाड़ी में सवार होकर जमीन देखने के लिए राजस्थान के गांव में गए थे।