फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   four people died from corona, 195 new infected found

दो महिलाओं सहित चार की कोरोना से मौत, 195 मिले नए संक्रमित भी मिले

Fri, 30 Oct 2020 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
four people died from corona, 195 new infected found
जिले में शुक्रवार को दो महिलाओं सहित चार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 195 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

मृतकों में पटेल नगर निवासी 70 वर्षीय महिला, प्रभुवाला निवासी 52 वर्षीय ग्रामीण, हांसी की जगदीश कॉलोनी का 55 वर्षीय व्यक्ति और हांसी चुंगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इनमें से दो मृतक जिंदल अस्पताल और भारत मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल थे। दोनों ही गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे। वहीं बाकी दो मौत के बाद संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9778 हो गया है। इनमें से जिले के 8328 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1318 एक्टिव केस है। शुक्रवार को मरीजों का रिकवरी रेट भी काफी घटकर 85.17 हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर व क्लर्क, कैंपस का लाउंड्री अटेंडेंट, एचएयू के एस्टेट ऑफिस का बेलदार, सहायक प्रोफेसर, सीए, सेंट्रल जेल एक का कैदी, आकाश अस्पताल का कर्मचारी, एसपीओ ऑफिस का एएसआई, ऋषि नगर का वॉचमैन, लुवास का सहायक प्रोफेसर, एमओ, सुखदा अस्पताल का कर्मचारी, कोर्ट का कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed