{"_id":"589cbfac4f1c1b905237b4bc","slug":"four-officers-get-notice-for-not-take-cm-announcement-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम घोषणा में बरती लापरवाही, चार अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम घोषणा में बरती लापरवाही, चार अधिकारियों को नोटिस
amar ujala/ Hisar
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम घोषणाओं को गंभीरता से न लेने पर डीसी निखिल गजराज ने चार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। बीएंड आरके एक्सईएन भीमसेन, बिजली निगम के एससी डीएल हंसु, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन ईश्वर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन केके वर्मा को नोटिस जारी करने के लिए इन विभागों के उच्च अधिकारियों को लिखा है। तीन अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस भेजे गए हैं। एक अधिकारी को मीटिंग में न आने के कारण नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
304 घोषणाओं में से महज 11 ही पूरी
डीसी ने बुधवार को कैंप ऑफिस में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सीएम घोषणाओं की प्रोग्रेस को रिव्यू किया गया। सीएम की ओर से जिले में अब तक 304 घोषणाएं की गई हैं। इनमें केवल 11 को ही पूरा किया गया है। कुछ घोषणाओं पर काम प्रोग्रेस में है। करीब 200 से अधिक घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। सीएम मनोहर लाल की ओर से भी घोषणाओं पर मार्च तक काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानिए किस आला अधिकारी को क्यों मिले नोटिस
जवाब नहीं दे सके अधिकारी
डीसी ने मीटिंग में बस अड्डे के पास बने फुट ओवरब्रिज के लिए बनाए जाने वाले एस्केलेटर के एस्टिमेट पर जवाब मांगा। अधिकारी इस पर जवाब नहीं दे सके। डीसी ने कहा कि करीब दो महीने सीएम ने मीटिंग में इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश दिए थे। अब तक इसका एस्टिमेट ही नहीं बन सका। आखिर काम कब पूरा होगा। डीसी ने अधिकारी की काम में लापरवाही मानते हुए एक्सईएन भीमसेन को नोटिस जारी करने के लिए उनके विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बैठकों में रहे गैर हाजिर, थमाया नोटिस
पंचायती राज विभाग के एक्सईएन ईश्वर सिंह को सीएम घोषणाओं की बैठक में गैरहाजिर रहने पर उन्हें काम के प्रति लापरवाह माना गया है। पिछली बैठकों का हवाला देते हुए एक्सईएन को यह नोटिस भेजा गया है। डीसी की ओर से पंचायती राज विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसी तरह जन स्वास्थ्य विभाग के एसई केके वर्मा ने चार जनवरी, 16 जनवरी, 8 फरवरी की मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया। जिस पर डीसी ने इसे काम में लापरवाही माना है। अधीक्षक अभियंता केके वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा गया है।
बजट दिए जाने के बाद भी टेंडर पूरा नहीं
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता डीएल हंसु को सीएम घोषणा के विकास कार्य के टेंडर को लेकर नोटिस दिया गया है। मीटिंग में डीसी ने कहा कि अलीपुर गांव में 33 केवी सब स्टेशन के लिए बजट दिए जाने के बाद भी टेंडर पूरा क्यों नहीं हुआ। एसई डीएल हंसु ने जवाब में कहा कि टेंडर प्रक्रिया में एक महीना लगेगा। डीसी बोले, सीएम घोषणा के काम के लिए दो सप्ताह का टेंडर समय है। एसई ने कहा कि विभाग की ओर से इस टेंडर को पूरा करने में एक महीना लगेगा। एसई के इस जवाब से नाराज होकर डीसी ने उन्हें काम में लापरवाही बरतने का नोटिस भेजने के लिए बिजली निगम के मुख्य महाप्रबंधक को लिखा है।
डीडीपीओ की खिंचाई
सीएम विंडो की घोषणाओं को लेकर डीसी निखिल गजराज ने मीटिंग ली, जिसमें डीसी ने डीडीपीओ अरविंद मलिक से नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी खिंचाई की। सीएम विंडो की सबसे अधिक पेंडिंग शिकायतें इसी विभाग से हैं।