{"_id":"68696cd88c808e6ad304461a","slug":"four-lanes-became-one-way-risk-of-accidents-increased-hisar-news-c-21-hsr1020-660593-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फोरलेन बना वन वे, हादसों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फोरलेन बना वन वे, हादसों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
उकलाना में सिरसा-चंडीगढ़ रोड़ पर खड़ी सफाई की मशीनें और बेरिकेड्स लगाकर रोड़ को वन वे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उकलाना से सुरेवाला चौक की ओर जाने वाला फोरलेन मार्ग इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सड़क पर सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए कई दिनों से दो बड़ी मशीनें सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर रखी हैं, जिसके चलते यह मुख्य मार्ग वन-वे बन चुका है।
स्थानीय निवासी संदीप पातड़, अमी सिंह, महेंद्र दहमनिया का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण रोजाना वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर बनी प्रमुख सड़क अब संकीर्ण हो चुकी है और वाहनों का दबाव बढ़ने से हादसे बढ़ने लगे हैं।
उकलाना से सुरेवाला की ओर जाने वाले इस स्टेट हाईवे के एक हिस्से में सीवरेज लाइन डाली गई थी। समय-समय पर सीवरेज मैनहोल टूटने की घटनाएं हो रही हैं। लगभग एक माह पूर्व बिठमड़ा-बुढ़ाखेड़ा चौक के पास एक मैनहोल टूट गया था, जिसके कारण इस मार्ग को वन-वे में बदल दिया गया था। विभाग ने मैनहोल की मरम्मत का कार्य शुरू किया, लेकिन इसके बाद सफाई के लिए दो मशीनें वहीं खड़ी कर दी गईं। इसके बाद सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
नागरिक झेल रहे असुविधा
नरेंद्र कुमार, संदीप पातड़, नवीन, सुरेंद्र लितानी ने कहा कि विभाग लापरवाही बरत रहा है और नागरिकों को असुविधा हो रही है। उनका कहना है कि विभाग को मशीनों को जल्द से जल्द हटाकर सड़क को सुचारू रूप से खोलना चाहिए। उकलाना-सुरेवाला चौक रोड की मरम्मत सही तरीके से की जाए।