फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four including two women arrested with 170 grams of heroin

170 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four including two women arrested with 170 grams of heroin
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव धांगड़ के पास कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को 170 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद निवासी सिम्मी, नीतू, अशोक और राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली हेरोइन लेकर कुछ तस्कर फतेहाबाद आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने गांव धांगड़ के पास नाकेबंदी कर दी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कार को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार पुलिस को देखकर घबरा गए और कार मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

टीम ने पीछा करके कार को रुकवाया और नियमानुसार जांच की तो गाड़ी से 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार दो महिलाओं और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में टीम के इंचार्ज रविश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed