फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   four glanders suffering godiyan killed

चार और घोड़ियों को मारा, अगले पांच दिन में पांच किमी. क्षेत्र की घोड़ियों के लिए जाएंगे सैंपल

Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
four glanders suffering godiyan killed
जहरीला इंजेक्शन देने से पहले घोड़ियों के साथ वैज्ञानिक। - फोटो : Hisar
सैनियान मोहल्ले में ग्लैंडर्स से ग्रसित चार और घोड़ियों को शनिवार को मार कर दफना दिया गया। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों के समझाने पर पशुपालक अपने घर से घोड़ियां धांसू रोड पर निर्धारित स्थान पर ले गया और उन्हें वैैज्ञानिक विधि से जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गंभीर बीमारी में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता। किसी भी हाल में घोड़ियों को मारा जाना जरूरी था। इस दौरान पशुपालन विभाग के डॉक्टर और केेंद्रीय अश्व अनुसंधान के वैज्ञानिक मौजूद रहे। वहीं, शनिवार को पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की गठित की गईं 20 टीमों ने अश्व प्रजाति के पशुओं के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। सैंपल लेने की प्रक्रिया अगले चार से पांच दिन में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए उपायुक्त से मिलेंगे पशुपालक
दूसरी तरफ पशुपालकों ने कहा कि एक घोड़ी के 25 हजार रुपये कम हैं। ऐसे में पैसे बढ़ाए जाने चाहिए। वहीं, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीएस संधू ने कहा कि पशुपालक को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 25 हजार रुपये प्रति घोड़ी ही दिया जा सकता है। सोमवार को पशुपालक का बैंक अकाउंट आने के बाद राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी। पशुपालकों ने कहा कि राशि बढ़ाने के लिए वे उपायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिर्फ एक ही घोड़ी को मारा जा सका था
ग्लैंडर्स की चपेट में आई पांच घोड़ियों में से शुक्रवार को सिर्फ एक घोड़ी को ही मारा जा सका। घोड़ी रखने वाला पशुपालक सिर्फ एक ही घोड़ी को लेकर पहुंचा था और उसने अन्य चार घोड़ियों को मरवाने से इनकार कर दिया था। पशुपालकों ने घोड़ियों के मुआवजे के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया और शनिवार को घोड़ियों को मारा जा सका। इस बीमारी के आने के बाद पशुपालन विभाग को अब पांच किलोमीटर के दायरे के अश्व प्रजाति के सभी पशुओं के सैंपल लेकर जांच करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़ी खरीदने से पहले करवाएं खून की जांच
केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. हरिशंकर सिंघा ने कहा कि पशुओं के मामले में अभी लोगों को बहुत अधिक जागरूक होने की जरूरत है। अगर कोई पशुपालक घोड़ी खरीदता है तो वह बीमार घोड़ी या घोड़ा बिल्कुल न खरीदें। अगर बीमार घोड़ी ग्लैंडर्स से पीड़ित निकली तो फिर पशुपालक के अन्य घोड़ों में भी यह बीमारी फैल जाएगी। पशुपालक केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान में फ्री में घोड़ी के खून के सैंपल की जांच करवा सकता है। ऐसे में पशुपालक की अन्य घोड़ियां भी बच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed