फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four died due to the poisonous gas in the boosting station of sewage treatment plant in Hisar of Haryana

हिसार में बड़ा हादसा: एसटीपी के टैंक में चार लोगों की जहरीली गैस से मौत, खराब मोटर देखने गए दो कर्मियों को बचाने उतरे थे लोग

Tue, 19 Apr 2022 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 07:22 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार पहले एक कर्मी गहरे कुएं में उतरा था। जब वह वापस नहीं आया तो दूसरे कर्मी उसे निकालने गए।

विज्ञापन
Four died due to the poisonous gas in the boosting station of sewage treatment plant in Hisar of Haryana
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में गांव बुढाखेड़ा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी के टैंक में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। टैंक का पानी निकालकर चारों शवों को बाहर निकाला गया। मरने वाले चारों लोगों की आयु 25 से 35 साल के बीच है, जिसमें तीन गांव बुढ़ाखेड़ा और एक गांव हसनगढ़ का निवासी है। यह सभी ठेकेदार के जरिये काम कर रहे थे। यह गांव प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक के विधानसभा क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


उकलाना कस्बे के सीवरेज के पानी की निकासी के लिए गांव बुढ़ाखेड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। मंगलवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे एसटीपी के गंदे पानी के टैंक में लगी मोटर खराब हो गई। मोटर को देखने के लिए कर्मचारी सुरेंद्र व राहुल लोहे की चेन के सहारे टैंक में उतर गए।
विज्ञापन


टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दोनों को चक्कर आ गए। दोनों कुएं से काफी देर तक बाहर नहीं आए तो राजेश व महेंद्र टैंक में उतरे। जहरीली गैस के कारण यह दोनों भी गंदे पानी में गिर गए। चार लोगों की सीवरेज के टैंक में गिरने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी रोहताश सिंह, थाना प्रभारी बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टैंक में हसनगढ़ निवासी 30 वर्षीय राहुल, गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र, गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय राजेश, 25 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गई है। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण राहत-बचाव के काम में समय लगा।  - रोहताश सिंह, डीएसपी, बरवाला, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed