फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four convicted, 24 sentenced in Kanoh double murder case

Hisar News: कनोह डबल मर्डर केस में चार दोषी करार, 24 को सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four convicted, 24 sentenced in Kanoh double murder case
हिसार। एडीजे निशांत शर्मा की अदालत ने बुधवार को चर्चित कनोह डबल मर्डर केस में जसबीर उर्फ काला, रूपचंद, मनदीप और कुलवंत को दोषी करार दे दिया है। अदालत अब 24 नवंबर को इनकी सजा का ऐलान करेगी। इन चारों ने रामचंद्र और उसकी पत्नी रेनू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार कनोह निवासी जगबीर की शिकायत पर 3 मई 2023 को हत्या और साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता जगबीर ने बताया कि उसके तीन भाई हैं। सबसे बड़ा कृष्ण कुमार नहरी पटवारी है। वह और उसका भाई रामचंद्र खेती-बाड़ी का काम करते हैं। तीनों भाइयों की अलग-अलग ढाणियां हैं। गांव में घर पर उनकी मां रहती हैं।
विज्ञापन


जगबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब छह माह पहले उसके भाई रामचंद्र ने गांव के ही जसबीर उर्फ काला हलवाई की तलाकशुदा पत्नी रेणु से विवाह किया था। इसी बात को लेकर जसबीर और उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा था और कई बार खुलेआम रामचंद्र व रेणु को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 मई 2023 को जगबीर सड़क किनारे खड़े थे। तभी जसबीर उर्फ काला, मनु, कुलवंत, व दो अन्य व्यक्ति बोलेरो कैंपर में आते दिखाई दिए। वे दोनों को देखकर बालक गांव की तरफ चले गए। थोड़ी देर बाद रामचंद्र व उसकी पत्नी रेणु गांव में रह रही अपनी मां को दूध देकर लौट रहे थे। इसी दौरान जसबीर उर्फ काला, रूपचंद, मनदीप, कुलवंत ने बोलेरो से सामने से उनकी मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मारी। इससे रामचंद्र व रेणु गिर गए। गिरते ही आरोपियों ने रेणु पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।


रामचंद्र बचने के लिए भागा तो उसे कपास के खेत में घेरकर बेरहमी से मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बोलेरो वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने रंजिश को मुख्य कारण मानते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed