{"_id":"6a0b5aec9949b66e080eeb86","slug":"four-accused-arrested-for-attacking-police-obstructing-official-duty-and-attempting-to-run-them-over-with-a-tractor-hisar-news-c-21-hsr1005-873030-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस पर हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस पर हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। गांव गोरछी में पुलिसकर्मियों पर हमला करने, उन्हें चोट पहुंचाने और ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजस्थान के चुरू जिले के गांव इंदासर निवासी छोटू, मंगल, संजय और सुभाष चंद्र को अदालत में पेश किया जहां से सभी को 14 न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि 16 मई रात करीब 8 बजे गोरछी गांव स्थित पूनिया ईंट भट्ठा के मालिक सुरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर रजनीश को अन्य मजदूरों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही एएसआई प्रदीप कुमार व उनकी टीम के साथ पीसीआर 12 लेकर मौके पर पहुंचे। जब पुलिस टीम घायल मजदूर रजनीश को छुड़ाने के लिए झुग्गी के पास पहुंची तो वहां मौजूद मजदूरों और एक महिला ने रास्ता रोक लिया।
पुलिस के समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर पत्थरों से हमला कर दिया। महिला ने डंडे से हमला किया जिसमें होमगार्ड कुलदीप के मुंह पर गंभीर चोट आई और उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। इसके अलावा एसपीओ जगदीश और ईएचसी विकास को भी चोटें आईं। जब पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए दो मजदूरों को काबू किया और पीसीआर गाड़ी की तरफ ले जाने लगे तो आरोपी मंगल ने वहां खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर पुलिस कर्मियों के पीछे लगा दिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने और उन्हें कुचलने का प्रयास किया जिस कारण काबू किए गए दोनों मजदूर पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भागने में सफल रहे।